8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करीब 16 करोड़ की लागत से बना ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

mp news: ओवरब्रिज के चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।

2 min read
Google source verification
narsinghpur

over bridge built cost of approximately 16 crore traffic relief (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रेलवे स्टेशन के समीप चीचली रोड पर लंबे समय से प्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज के चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। अब केवल इसके औपचारिक उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है। जिसकी संभावना फरवरी माह में जताई जा रही है।

ओवरब्रिज बनने से मिलेगी बड़ी राहत

गाडरवारा-चीचली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक वर्षों से आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। खासतौर पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। कई बार एंबुलेंस, स्कूल वाहन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंस जाते थे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। व्यापार और व्यवसाय के विस्तार के साथ साथ इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते मौजूद थे, लेकिन भारी और बड़े वाहनों के लिए रेलवे फाटक ही मुख्य मार्ग था।

2018 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

ओवरब्रिज पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। ओवरब्रिज पर एप्रोच रोड, रेलिंग, स्ट्रीट लाइटिंग, सुरक्षा दीवारें और गार्ड रूम जैसे आवश्यक कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा मानकों की जांच के बाद जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में प्रारंभ हुआ था। इस परियोजना पर लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत आई है। निर्माण कार्य गुजरात की एक निजी कंपनी को सौंपा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों और भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादों के चलते काम लंबे समय तक प्रभावित रहा। करीब तीन से चार वर्षों तक निर्माण कार्य लगभग ठप रहा। जिससे लोगों की उम्मीदें टूटने लगी थीं।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग