suspicious death of a 19-year-old girl नरसिंहपुर. चीचली थाना क्षेत्र में करीब 19 वर्षीय एक युवती की घर में संदिग्ध मौत होने से पुलिस व फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। शुक्रवार की सुबह पिता जब बेटी को जगाने पहुंचा तो वह बेड पर मृत मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके […]
suspicious death of a 19-year-old girl नरसिंहपुर. चीचली थाना क्षेत्र में करीब 19 वर्षीय एक युवती की घर में संदिग्ध मौत होने से पुलिस व फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। शुक्रवार की सुबह पिता जब बेटी को जगाने पहुंचा तो वह बेड पर मृत मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके की जांच की और जब छिंदवाड़ा से फोरेंसिक टीम बुलाई। मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के परिजन एक युवक पर शादी के लिए दबाब बनाने और परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि युवक कह रहा है कि युवती उससे शादी करना चाहती थी लेकिन परिजन उसे रोक रहे थे। घटना में पुलिस प्रेम प्रसंग का एंगल तो मान रही है लेकिन युवती की मौत की असली वजह क्या है यह पता लगाने शव परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
गाडरवारा एसडीओपी ललित सिंह डांगुर ने बताया कि 19 वर्षीय युवती की मां व अन्य सदस्य उसके मामा के यहां गए थे, घर में युवती और पिता ही थे, शुक्रवार की सुबह जब पिता ने बेटी को जगाने पहुंचे तो वह नहीं उठी। डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। एसडीओपी ने बताया कि युवती के पिता का आरोप है कि एक युवक उसकी बेटी पर शादी करने का दबाब बना रहा था और प्रताडि़त करता था, आशंका है कि इसी वजह से बेटी की मौत हुई है। वहीं युवक आरोप लगा रहा है कि युवती को उसके परिजन शादी करने से रोक रहे थे, इसी कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस के अनुसार युवती दसवीं-ग्यारवीं तक ही पढ़ी थी।
ऑडियो-डायरी के पन्नों की चर्चा, पुलिस का इंकार
घटनाक्रम में कुछ ऑडियो व डायरी के पन्ने भी मिलना बताया जा रहा है। लेकिन एसडीओपी द्वारा इस तरह की किसी सामग्री मिलने से इंकार किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली है, शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है, पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई, असली वजह क्या है। युवती के परिजनों के बयान लिए जाएंगे।