नरसिंहपुर

प्रेमिका का इंकार गुजरा नागवार, एसिड अटैक करने के बाद युवक ने भी दे दी जान

सनकी आशिक का खूनी खेल, रिश्ते में महिला का भाई लगता था आरोपी..दोनों के बीच 4 साल से थे नाजायज संबंध..
2 min read
sanki_ashiq1.png

नरसिंहपुर. नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपनी प्रेमिका पर असैड अटैक किया और फिर खुद एक पे़ड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसक हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और विवाहित महिला जिनके बीच अवैध संबंध थे वो आपस में भाई-बहन हैं और दोनों के बीच चार साल से नाजायज संबंध थे। सनकी आशिक के खूनी खेल की ये घटना शहर के जगदीश वार्ड की है।

मिलने से किया इंकार तो कर दिया एसिड अटैक
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक विवाहित महिला से मिलने के लिए पहंचा था वो उससे प्रेम संबंध बनाए रखना चाहता था। लेकिन जब महिला ने उससे किसी भी प्रकार का संबंध रखने से इंकार किया तो आरोपी युवक ने उसे एसिड अटैक की धमकी दी। धमकी के बाद भी जब महिला ने संबंध जारी रखने से इंकार किया तो गुस्से में आकर आरोपी ने महिला पर एसिड फेंक दिया जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। एसिड अटैक करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।


कुछ घंटों बाद पेड़ पर लटकी मिली आरोपी की लाश
महिला पर हुए एसिड अटैक की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गाडरवारा रेलवे स्टेशन के पास चीचली रोड पर एक युवक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ है पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जब तफ्तीश की तो पता चला कि फांसी लगाने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि महिला पर एसिड फेंकने वाला आरोपी ही है। आरोपी युवक की शिनाख्त उसके हाथ पर लिखे नाम से हुई है।

पति ने किया सनसनीखेज खुलासा
महिला के पति का कहना है कि जिस युवक ने उसकी पत्नी पर एसिड अटैक किया है वो उसकी पत्नी का रिश्ते में भाई लगता था। दोनों के बीच चार साल से नाजायज संबंध थे जिसकी जानकारी उसे थी। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने पत्नी के साथ अश्लील वीडियो भी बनाए थे जो कि उसे दिखाए थे लेकिन बच्चों की खातिर वह सब सहन करता रहा। अब जब पत्नी ने ही उससे संबंध रखने से इंकार किया तो उसने पत्नी पर एसिड अटैक कर दिया।

देखें वीडियो- लॉकडाउन में पुलिस पर शराबी युवकों ने किया हमला

Published on:
13 May 2021 08:24 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल