नरसिंहपुर

नर्मदा तट पर मिट्टी के कटाव को रोकने जतन शुरू, सीमेंट पोल से संरक्षित होगी भूमि, जिपं सीईओ के निर्देश

शनिवार को जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर पंचायत व उपयंत्री को कार्ययोजना बनाकर चिन्हित भूमि पर पौधरोपण करने के लिए कहा ताकि हरियाली विकसित हो सके।

2 min read
नर्मदा तट पर मिट्टी के कटाव को रोकने और हरित क्षेत्र विकसित करने नर्मदा समृद्धि परियोजना के तहत तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनपद गोटेगांव की ग्राम पंचायत करेली कला एवं खोबी के ग्राम जोझा में नर्मदा तट से लगी चिन्हित 57 एकड़ भूमि को सीमेंट के पोल से सुरक्षित किया जाएगा ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो।
नर्मदा क्षेत्र की चिन्हित जमीन का जायजा लेते हुए अधिकारी।

Narmada Samriddhi Project नरसिंहपुर. नर्मदा तट पर मिट्टी के कटाव को रोकने और हरित क्षेत्र विकसित करने नर्मदा समृद्धि परियोजना के तहत तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनपद गोटेगांव की ग्राम पंचायत करेली कला एवं खोबी के ग्राम जोझा में नर्मदा तट से लगी चिन्हित 57 एकड़ भूमि को सीमेंट के पोल से सुरक्षित किया जाएगा ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो। साथ नर्मदा के तटीय क्षेत्र में मिट्टी का कटाव रोकने बोल्डर चेक व अन्य संरचनात्मक कार्य कराए जाएंगे।

शनिवार को जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर अमले को निर्देश दिए। पंचायत व उपयंत्री को कार्ययोजना बनाकर चिन्हित भूमि पर पौधरोपण करने के लिए कहा ताकि हरियाली विकसित हो सके।

निरीक्षण दौरान कार्ययोजना बनाने निर्देश देते जिला सीईओ।


प्रशासन ने करेली कला क्षेत्र की 21 एकड़ तथा ग्राम जोझा की 36 एकड़ भूमि चिन्हित की है। जिला सीईओ नागेश ने मिट्टी के कटाव से भूमि को बचाने जी-राम-जी योजना के तहत बोल्डर चेक एवं अन्य संरचनात्मक कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि नर्मदा तट पर पौधरोपण और भूमि संरक्षण के संयुक्त प्रयासों से मिट्टी के कटाव को रोका जा सकेगा तथा नदी तट की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। नर्मदा समृद्धि परियोजना के तहत की जा रही यह पहल जल संरक्षण और तटीय क्षेत्र के दीर्घकालीन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

फैक्ट फाइल
परियोजना- नर्मदा समृद्धि परियोजना
स्थान-ग्राम करेली कला व ग्राम जोझा
कुल चिन्हित भूमि - 57 एकड़
उद्देश्य - पौधरोपण, भूमि संरक्षण एवं नर्मदा तट सुरक्षा
प्रमुख कार्य- सीमेंट पोल से भूमि संरक्षण, बोल्डर चेक निर्माण

Published on:
21 Jun 2026 01:11 pm