illegal parking and sheds found extending till the road नरसिंहपुर. शहर के प्रमुख मार्गो का शनिवार की सुबह कलेक्टर रजनी सिंह एवं एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने पैदल भ्रमण करते हुए अवैध पार्किंग व सडक़ तक बढ़े मिले शेडों पर संबंधितों को जमकर फटकार लगाई, समझाइश भी दी। जिसका असर यह रहा कि कई दुकानदारोंं-संस्थाओं […]
illegal parking and sheds found extending till the road नरसिंहपुर. शहर के प्रमुख मार्गो का शनिवार की सुबह कलेक्टर रजनी सिंह एवं एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने पैदल भ्रमण करते हुए अवैध पार्किंग व सडक़ तक बढ़े मिले शेडों पर संबंधितों को जमकर फटकार लगाई, समझाइश भी दी। जिसका असर यह रहा कि कई दुकानदारोंं-संस्थाओं ने फौरन ही सडक़ तक फैले अपनी सामग्री-शेड को हटाना शुरू कर दिया। यातायात पुलिस व निकाय का अमला भी मुस्तैद रहा और अधिकारियों के जाने के बाद चेतावनी देता रहा कि स्थायी-अस्थाई अतिक्रमण उन्होंने नहीं हटाया तो फिर अमला कार्रवाई करेगा।
अधिकारियों ने चौपाटी के पास संचालित एमपी एग्रो खाद वितरण केंद्र को भी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने सुभाष पार्क चौराहा से होते हुए बाहरी रोड, सुनका चौराहा, मुशरान पार्क से होते हुए मैन रोड, सिंहपुर चौराहा से नगर पालिका चौराहा तक पैदल निरीक्षण किया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकान की सामग्री सडक़ पर न रखें तथा प्रतिष्ठानों के सामने पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखें।
बड़े प्रतिष्ठान-संस्थाएं पार्किंग व्यवस्थाएं बनाएं
अधिकारियों ने इतवारा बाजार क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाने, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिए। बाहरी रोड पर बैंक सहित अन्य बड़े प्रतिष्ठानों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने बैंक प्रबंधक एवं अन्य जवाबदारों को निर्देशित किया। कुछ प्रतिष्ठानों के बाहर रखी रखी सामग्री को मौके पर ही हटवाया। गुदरी में सब्जी की दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। मुशरान पार्क से पुत्री शाला तक स्थित दुकानों के टीन शेड, जो सडक़ तक आ रहे थे, उन्हें हटाने के निर्देश दिए। सांकल तिराहा स्थित होटल के सामने अस्थायी अतिक्रमण को हटाने निर्देश दिए।
नगर पालिका चौराहा एवं जिला चिकित्सालय के आसपास लगी अस्थायी दुकानों, रोगी कल्याण समिति कॉम्पलेक्स में लगे टीन शेडों को हटाने के निर्देश दिए। मैन रोड एवं बाहरी रोड के दुकानदारों को समझाइश दी गई कि भविष्य में यदि दुकानों का सामन सडक़ पर पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान एसडीएम नरसिंहपुर मणिन्द्र सिंह, डीएसपी मनोज गुप्ता, यातायात निरीक्षक ममता तिवारी, सीएमओ नीलम चौहान सहित पुलिस एवं नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।