28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल का इंतजार: सडक़-नाली को तरसी अरमान नगर कॉलोनी

Armaan Nagar Colony

Armaan Nagar Colony

नरसिंहपुर. शहर के महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड स्थित अरमान नगर कॉलोनी में विकास के दावे पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं। करीब एक दशक पहले लोगों ने महंगे प्लॉट खरीदकर यहां अपने सपनों का घर बनाया था, लेकिन आज भी वे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सडक़, नाली और नियमित सफ ाई जैसी जरूरी व्यवस्थाएं अब तक नहीं मिल पाई हैं, जिससे कॉलोनी के रहवासियों का जीवन कठिन बना हुआ है। यहां के रहवासियों मुकेश सोनी,नीरज पटेल,प्रहलाद पटेल,माया बाई राय ,ज्योति, गायत्री आदि ने कहा कि कॉलोनी में लगभग 50 से अधिक मकान बने हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में परिवार निवास कर रहे हैं। बावजूद इसके यहां पक्की सडक़ का अभाव है और न ही पानी निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था की गई है। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरी कॉलोनी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। जगह-जगह पानी भरने से हालात ऐसे बन जाते हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मूलभूत सुविधाओं के अभाव मेेंं रहनेे को मजबूर वाशिंदे


वर्जन
कई बार नगरपालिका में आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कॉलोनाइजर और नगरपालिका के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से विकास कार्य अटका हुआ है। कॉलोनाइजर काम को नगरपालिका पर डालता है, जबकि नगरपालिका कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखा रही है।
अभिषेक राय, स्थानीय निवासी
वर्जन
सफ ाई व्यवस्था की स्थिति भी बदहाल है। रहवासियों के अनुसार कॉलोनी में नियमित रूप से सफ ाई वाहन नहीं आता, जिससे गंदगी और कचरा जमा होता जा रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही हैए बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
राजेश विश्कर्मा
जब यहां के रहवासी नियमित रूप से कर टैक्स का भुगतान कर रहे हैं तो उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। जल्द से जल्द कॉलोनी में सडक़ निर्माण, नाली व्यवस्था और नियमित सफ ाई सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें इस स्थिति से राहत मिल सके।
प्रहलाद पटेल

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग