बीटीआई के सूर्य नमस्कार में शामिल हुए विधायक

जगह जगह हुआ सूर्य नमस्कार 
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2017, 8:03 PM IST
Surya Namaskar
BTI legislator joined the Surya Namaskar
गाडरवारा। स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर स्थानीय बीटीआई स्कूल में सूर्य नमस्कार का आयोजन क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं कमल खटीक नपा उपाध्यक्ष, केन्द्रसिंह राजपूत, वार्ड पार्षद संजय राजौरिया की विशेष उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राओ ने सामूहिक सूर्यनमस्कार में भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में रेडियो पर प्रसारित स्वामी विवेकानंद पर केेंद्रित प्रेरणादायी स्मरण एवं युवाओं के नाम मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार के व्यायाम किए। छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए विधायक गोविन्द सिंह पटेल ने छात्र-छात्राओं को विवेकानंदजी के प्रेरणादायी संस्मरणों से अवगत कराया। इस अवसर पर कमल सिंह ठाकुर भाजपा मीडिया प्रभारी सहित शाला के प्राचार्य आरएस सरेयाम, शिक्षक जय मोहन शर्मा, व्यायाम शिक्षक अनुज जैन सहित बडी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। इसी प्रकार नगर के शासकीय कन्या नवीन, कन्या उमा शाला, आदर्श स्कूल सहित शासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं काबरा मेमोरियल, डायमंड पब्लिक स्कूल, मां विजयासन इंस्टीटयूट आदि सबमें सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Published on: