नरसिंहपुर

ईंधन व बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर. बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, ईंधन की अनियमित आपूर्ति और बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

लगातार बढ़ता जा रहा महंगाई का बोझ


ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं, वहीं अब गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि और बिजली दरों में इजाफ ा कर लोगों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए और ईंधन गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों तक धूप में लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे मजदूर वर्ग की दैनिक आय प्रभावित होती है। उन्होंने इसे सरकार की व्यवस्थागत विफ लता बताया। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साहू ने कहा कि बिजली दरों में की जा रही लगातार वृद्धि से आम आदमी, व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी परेशान हैं। उन्होंने सरकार से बिजली दरों में बढ़ोतरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनीराम पटेल ने कहा कि एक ओर बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती.किसानी प्रभावित हो रही है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल ने पेट्रोल.डीजल की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से परिवहनए कृषि और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

बढ़ाए गए शुल्कों को वापस लिया जाए


एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ईशान राय ने मांग की कि 1 अप्रैल से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं पर बढ़ाए गए शुल्कों को वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान भगवत सिंह जाट, अस्सू नेमा, आशीष राजवेध, बाबी खान, अजय दुबे, अमित गोलू रायए देवेंद्र शुक्ला, संतोष शुक्ला, रज्जू पाठक, डॉ राजकुमार नेमा, मनोज राव, यासीन खान, सोनू प्रजापति, अंकुर बटरी, सौरभ रिछारिया, अभिषेक प्रजापति, संदीप मुगदियार और रीतेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नरसिंहपुर. बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, ईंधन की अनियमित आपूर्ति और बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ईशान राय ने मांग की कि 1 अप्रैल से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं पर बढ़ाए गए शुल्कों को वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान भगवत सिंह जाट, अस्सू नेमा, आशीष राजवेध, बाबी खान, अजय दुबे, अमित गोलू रायए देवेंद्र शुक्ला, संतोष शुक्ला, रज्जू पाठक, डॉ राजकुमार नेमा, मनोज राव, यासीन खान, सोनू प्रजापति, अंकुर बटरी, सौरभ रिछारिया, अभिषेक प्रजापति, संदीप मुगदियार और रीतेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated on:
01 Apr 2026 01:19 pm
Published on:
01 Apr 2026 01:19 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई

बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद