नरसिंहपुर

पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बावजूद रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान

गैस के लिए लंबी कतारेंए उपभोक्ता परेशान
गैस के लिए लंबी कतारेंए उपभोक्ता परेशान

नरसिंहपुर। जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बावजूद लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आएए जिससे आमजन की परेशानी साफ झलकती रही।
प्रशासन और गैस एजेंसियों द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू और पर्याप्त है, लेकिन मौके पर मौजूद हालात इन दावों की पोल खोलते दिखाई दिए। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है, जिसके चलते उन्हें खुद वितरण केंद्रों तक पहुंचकर लाइन में लगना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में दो से तीन दिन की देरी आम बात हो गई है। ऐसे में जिन परिवारों के घरों में गैस खत्म हो जाती है, उन्हें खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कतार में लगे लोगों में बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें तेज धूप में खड़े रहना मजबूरी बन गया।


4 दिन पहले बुकिंग,डिलेवरी के लिए कतार में


कतार में खड़े रामकुमार ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिली। बाद में जानकारी मिलने पर वे खुद वितरण स्थल पर पहुंचे और घंटों लाइन में लगने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह की अव्यवस्था से आम लोगों को काफ ी परेशानी हो रही है।


आपूर्ति स्तर पर बन रही समस्या


वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि समस्या आपूर्ति स्तर पर उत्पन्न हो रही है। उनके अनुसार गैस प्लांट से समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण डिलीवरी प्रभावित हो रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि वे पहले बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैंए साथ ही जरूरतमंदों को भी राहत देने की कोशिश की जा रही है।


देरी से प्रभावित हो रहे लोग


हालांकि इन दावों के बावजूद उपभोक्ताओं में नाराजगी और असंतोष का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि आपूर्ति वास्तव में पर्याप्त है, तो फि र उन्हें इस तरह कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है। लगातार हो रही देरी से आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वर्जन
प्लांट से आपूर्ति में देरी हो रही है, जिसके चलते सिलेंडर वितरण प्रभावित है। पहले बुकिंग कराने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। जरूरतमंदों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश हैं और होम डिलीवरी की व्यवस्था भी जारी है।
मुकेश नेमाए संचालक, सिद्धनाथ गैस एजेंसी

Updated on:
28 Mar 2026 02:50 pm
Published on:
28 Mar 2026 02:50 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई

बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद