नरसिंहपुर

बिजली चोरी पकड़ने वाला अफसर निकला करोड़ों का आसामी, आलीशान बंगले, फैक्ट्री समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त

EOW Raid : नरसिंहपुर में ईओडब्ल्यू की बिजली कंपनी का इंजीनियर के घर बड़ी छापामार कार्रवाई। दो आलीशान मकान और एक फैक्ट्री समेत साढ़े पांच करोड़ की संपत्ति जब्त।
2 min read
EOW Raid

EOW Raid :मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कटनी ऑफिस में पदस्थ कार्यपालन अभियंता यूएस पाराशर करोड़ों रुपए की संपत्ति का आसामी निकला। जबलपुर की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शनिवार को उसके नरसिंहपुर स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

छापामारी के दौरान घर और फैक्ट्री से करीब साढ़े पांच करोड़ की चल-अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। उसके नरसिंहपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो आलीशान मकान और करेली के बिनैर गांव में कॉमन बायो केमिकल वेस्ट प्लांट भी मिले हैं। डेढ़ करोड़ का एक मकान तीन मंजिल और दूसरा दो मंजिल का है, जबकि प्लांट की अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा 60 लाख रुपए के 5 फोर व्हीलर और एक टू-व्हीलर मिले हैं। पाराशर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

नरसिंहपुर में लंबे समय तक पदस्थ रहा कार्यपालन अभियंता

कटनी के कार्यपालन अभियंता यूएस पाराशर नरसिंहपुर जिले में लंबे समय तक पदस्थ रहा है। ईओडब्ल्यू डीएसपी एवी सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाराशर पर आय से अधिक संपत्ति के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। टीम ने अलसुबह ही छापेमारी की। डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी ने बताया कि आरोपी अफसर के खिलाफ पहले से शिकायत की थी। ईओडब्ल्यू मामले में इंजीनियर के साथ लेन-देन में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

खास बातें

-टीम ने जब उसके घर की जांच की तो 18 लाख के जेवर और घर में 36 लाख रुपए के सामान मिले हैं।

-छापे में 9 बैंक खातों की भी जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। इन खातों में कितने रुपए हैं, इसके लिए बैंकों को पत्र लिखा जा रहा है।

-करेली के बिनैर में इंजीनियर का बायो केमिकल वेस्ट प्लांट। इनसेट-कार्यपालन इंजीनियर यूएस पाराशर।

Updated on:
11 May 2025 10:46 am
Published on:
11 May 2025 10:46 am
Also Read
View All
नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई

बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद