किसानों को नहीं मिल रही नुकसान से राहत

ऐसे में कैसे लाभ का धंधा बनेगी कृषि 
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2017, 8:06 AM IST
Anndata ke ansu
Farmers are not getting relief from damage
भौंरझिर। एकओर सरकार किसानों से खेती को लाभ का धंधा बनाने का दावा करती है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करते समय इसके बारे में किसानों को बताया गया था किसानों को बीमा से फसलों के नुकसान की दशा में सुरक्षा मिलेगी। लेकिन क्षेत्र के पाला पीडि़त अन्नदाता किसानों को कहीं से राहत मिलती नहीं दिख रही।

ज्ञात रहे कि भौंरझिर समेत अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में पाले से किसानों को भारी नुकसान हुआ। जिसमें सभी प्रकार की फसलों का नुकसान देखा गया है। जिनमें सभी तरह की सब्जियों की फसलें एवं तुअर, चना, मसूर, मटर आदि फसलों में भी बहुत नुकसान हुआ है। ग्राम भौंरझिर, सूरना, करहैया, सलैया, सगोरिया, कुसमी, डुंगरिया, अंडिया, लिंगा, ढोड़ा, केसला, पटना घघरौला, ढाना, पिठहरा, कोठिया आदि गांवों में फसलों को भारी नुकसान देखा जा रहा है। दूसरी ओर अधिकतर किसानों को जानकारी के अभाव में बीमा नहीं होने से बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों का बीमा है। उनको भी बीमा कंपनी क्षतिपूर्ति न देने की बात कह रही है।
ग्राम भौंरझिर के कृषक तुलसीराम राठौर द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के टोलफ्री नंबर 180010300061 पर बात की तो दूसरी ओर से बताया गया कि पाले से नुकसान हुई फसलों का बीमा कवर नहीं है, इससे बीमा क्लेम नहीं होगा। बीमा कंपनी द्वारा इस तरह के उत्तर से सभी किसान बेहद चिंतित है। यह नुकसान केल भौंरझिर क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नरसिंहपुर जिले में भारी नुकसान हुआ है। कृषकों द्वारा अपेक्षा की जाती है कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस समस्या को आगे आकर निदान कर अन्नदाता किसानों को महान संकट से मुक्ति दिलाएं।

Published on: