नरसिंहपुर

सरकारी व निजी स्कूलों का नामांकन लक्ष्य अधूरा, चीचली आगे, चांवरपाठा पिछड़ा, अब तक 1 लाख 94 हजार 285 नामांकन

जिले में सरकारी और निजी विद्यालयों को मिलाकर 2 लाख 10 हजार 346 विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध अब तक 1 लाख 94 हजार 285 विद्यार्थियों का नामांकन ही हो सका है।
less than 1 minute read
जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी के साथ ही निजी स्कूल नामांकन लक्ष्य की पूर्ति अब तक नहीं कर सके हैं। अब तक जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के नामांकन की स्थिति में लक्ष्य के मुकाबले 92.36 प्रतिशत नामांकन दर्ज किया गया है।
उत्कृष्ट विद्यालय जहां सर्वाधिक बच्चे पढऩे आते हैं।

enrollment targets नरसिंहपुर. जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी के साथ ही निजी स्कूल नामांकन लक्ष्य की पूर्ति अब तक नहीं कर सके हैं। अब तक जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के नामांकन की स्थिति में लक्ष्य के मुकाबले 92.36 प्रतिशत नामांकन दर्ज किया गया है। जिले में सरकारी और निजी विद्यालयों को मिलाकर 2 लाख 10 हजार 346 विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध अब तक 1 लाख 94 हजार 285 विद्यार्थियों का नामांकन ही हो सका है।
शिक्षा विभाग के अनुसार सरकारी विद्यालयों में 1 लाख 11 हजार 560 के लक्ष्य के मुकाबले 1 लाख 3 हजार 730 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। जो 92.98 प्रतिशत है। वहीं निजी विद्यालयों में 98 हजार 786 के लक्ष्य के विरुद्ध 90 हजार 555 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज हुआ, जो 91.67 प्रतिशत है। विकासखंडवार स्थिति में सरकारी विद्यालयों में सबसे अधिक 95.65 प्रतिशत नामांकन नरसिंहपुर विकासखंड में हुआ, जबकि निजी विद्यालयों में 96.98 प्रतिशत नामांकन के साथ चीचली पहले स्थान पर रहा। दोनों श्रेणियों को मिलाकर भी चीचली विकासखंड 94.52 प्रतिशत नामांकन के साथ जिले में सबसे आगे है। जिले में सबसे कम संयुक्त नामांकन प्रतिशत चांवरपाठा में 92.08 प्रतिशत दर्ज किया गया। करेली में 92.74 प्रतिशत, साईंखेड़ा में 92.83 प्रतिशत तथा नरसिंहपुर विकासखंड में 92.30 प्रतिशत नामांकन दर्ज हुआ है। लक्ष्य के अनुरूप शेष विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया करने कवायद चल रही है।

फैक्ट फाइल
कुल लक्ष्य (सरकारी + निजी)-2,10,346
कुल नामांकन- 1,94,285
कुल उपलब्धि-92.36 प्रतिशत
सरकारी विद्यालय- 1,03,730
निजी विद्यालय- 90,555
संयुक्त रूप से सर्वाधिक नामांकन-चीचली
संयुक्त रूप से सबसे कम- चांवरपाठा

शासकीय विद्यालय (कक्षा नर्सरी से 12)
विकासखंड लक्ष्य दर्ज नामांकन
चांवरपाठा 16,334 15,168
चीचली 18,614 17,316
करेली 15,022 13,749
नरसिंहपुर 23,881 22,843
साईंखेड़ा 17,378 16,003
निजी विद्यालय (कक्षा नर्सरी से 12)

विकासखंड लक्ष्य दर्ज नामांकन
चांवरपाठा 14,349 13,086
चीचली 11,255 10,915
करेली 17,040 15,985
नरसिंहपुर 17,284 15,153
साईंखेड़ा 22,708 21,210

Published on:
27 Jun 2026 01:29 pm
Also Read
View All
योजनाओं के कार्यो में लापरवाही पर वेतन वृद्धि, इंक्रीमेंट रोकने निर्देश, स्क्रीनिंग बढ़ाने कलेक्टर ने दिया जोर

बारिश में मुनाफा कमाने की होड़ में नदियों से रेत निकालकर हो रहा स्टॉक, संयुक्त टीम ने की 258 घनमीटर रेत जब्त

पलोहाबड़ा में संयुक्त टीम ने जब्त की 48 ट्रॉली रेत, 6 ट्रॉली गिट्टी, पंचायत भवन व मुक्तिधाम के पास लगे थे ढेर

जिले की कई एंबुलेंस में दवाइ, स्टपनी, आक्सीजन, अलार्म नहीं, शॉकअप खराब, ऑडिट में खुल रही खामियों की पोल

फैटी लीवर की पहचान अब जिले में, पहली बार होगी इलास्टोग्राफी जांच, मरीजों के लिए पंजीयन प्रक्रिया