गोसेवा मानव का प्रथम कर्तव्य गोशाला में दत्तात्रेय जयंती पर भव्य आयोजन, भूसा शेड का लोकार्पण
Cow service
शारदा माता आश्रम गोशाला, केरपानी में भगवान श्री दत्तात्रेय जयंती पर भव्य और धार्मिक माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य आकर्षण सुंदरकाण्ड पाठ,भूसा शेड का लोकार्पण,भूमि पूजन और गोपूजन रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि गाय की सेवा मानव का प्रथम कर्तव्य है।उन्होंने गोबर और गौमूत्र के औषधीय गुणों व प्राकृतिक उपयोगिता पर जानकारी देते हुए गाय को प्रकृति की समायोजक शक्ति बताया।उन्होंने ग्राम सरसला के सरपंच दुर्गेश गुमास्ता को अपना सारथी बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना भी की। सांसद निधि से निर्मित भूसा शेड का लोकार्पण और विधायक निधि से स्वीकृत शेड का भूमि पूजन सोनी के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश ने गोशाला का निरीक्षण किया।साध्वी अंजू शुक्ला ने गोसेवा से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को गोपालन हेतु प्रेरित किया।आश्रम समिति के उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने संचालक स्वामी निरंजन पालींकर के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के बाद मड़ई मेले का आयोजन हुआए जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।