नरसिंहपुर

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 की मौत 2 घायल

कार का पिछला टायर फट गया, जिसके चलते कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी आम के झाड़ से टकरा गई।
less than 1 minute read
News
टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 की मौत 2 घायल

नरसिंहपुर/ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ग्राम पंचायत दोन निवासी गौरव राजपूत अनिल ठाकुर संदीप ठाकुर फोर व्हीलर डस्टर कार, जिसका नंबर MP 20 CG 0961 है, मंगलवार को एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

इस वजह से हुआ हादसा

ग्राम के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार गोटेगांव खेती के लिए दवाई लेने गए थे, वापस आते समय अपने गांव के पास ही उनकी कार का पिछला टायर फट गया, जिसके चलते कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी आम के झाड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। कार के पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत घटा स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही हादसे के घायल तीनों युवकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।


2 घायलों को जबलपुर किया रेफर

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 20 वर्षीय संदीप ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि 27 वर्षीय गौरव राजपूत और 21 वर्षीय अनिल ठाकुर को नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल, दोनो घायलों का इलाज जबलपुर में चल रहा है। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया। इस दुखद घटना से दोन समेत आस-पास के गांवों में भी शोक की लहर है। मृतक के अंतिम संस्कार में आसपास के गावों से भी सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Published on:
23 Feb 2021 05:23 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई