नरसिंहपुर

Review meeting : जब बिगड़े ट्रांसफार्मरों के लिए प्रभारी मंत्री ने ये कहा

किसानों को भुगतान दिलाने के लिए भी अधिकारियों को ये दिए आवश्यक निर्देश
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 12:30 AM IST
meeting Review officers Instructions
meeting Review officers Instructions

नरसिंहपुर। प्रदेश के लोक निर्माण, विधि, विधायी कार्य मंत्री एवं नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की इस दौरान गन्ना कृषकों के शेष भुगतान के लिए सुगर मिलों की बैठक बुलाने के निर्देश दिये। बैठक में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यपालन यंत्री ने जानकारी दी कि जिले में संबल योजना के अंतर्गत एक लाख 7 हजार 899 हितग्राहियों को 77 करोड़ 42 लाख रूपये का लाभ मिला है। इसी प्रकार सौभाग्य योजना के अंतर्गत 31 हजार 600 हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में जितने भी ट्रांसफार्मर खराब हों, उन्हें अभियान चलाकर सुधारा जाये। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017-18 में कुल साढ़े छह सौ करोड़ गन्ना पिराई हुई थी। जिसमें से छह सौ करोड़ रूपये की राशि का भुगतान हो चुका है, भुगतान की प्रक्रिया जारी है। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से चना व मसूर के किसानों के भुगतान के संबंध में जानकारी ली। बैठक में खनिज विभाग की विस्तार से समीक्षा की गई और राज्य शासन की नीति के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी 4 अगस्त को जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला का कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को योजना में लाभ वितरित किये जाएं। बैठक में विधायक गोविंद सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटैल व उपाध्यक्ष शीलादेवी ठाकुर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजदार, पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

कार्यक्रम में वनाधिकार अधिनियम के तहत 41 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रए अंतजातीय विवाह प्रोत्साह योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 8 लाख रूपये, मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधि के तहत उपचार हेतु 6 हितग्राहियों को 4 लाख 61 हजार रूपयेए मुख्यमंत्री प्रसूति प्रसव योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 30 हजार 600 रूपये, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में 7 हितग्राहियों को एक लाख 40 हजार रूपये, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एक निरूशक्त को ट्रायसिकल व एक निरूशक्त को श्रवण यंत्रए उज्जवला योजना के अंतर्गत 10 महिलाओं को निरूशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हे और 12 हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक गोविंद सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटैल व उपाध्यक्ष श्रीमती शीलादेवी ठाकुरए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजदार, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना दुबे, पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार, सुनील कोठारी, डाक्टर अनंत दुबे, बंटी सलूजा, अन्य जनप्रतिनिधिए अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राहीगण मौजूद थे।

Published on: