नरसिंहपुर

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ SI श्रीराम दुबे को दी अंतिम विदाई, भोपाल में छात्र ने किया था चाकू से हमला

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई एसआई श्रीराम दुबे को अंतिम विदाई। भोपाल में एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था। उपचार के दौरान हुआ निधन।
less than 1 minute read
News
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ SI श्रीराम दुबे को दी अंतिम विदाई, भोपाल में छात्र ने किया था चाकू से हमला

नरसिंहपुर. भोपाल में पदस्थ रहे पुलिस विभाग के उप निरीक्षक श्रीराम दुबे का अंतिम संस्कारगार्ड ऑफ ऑनर के साथ शनिवार को उनके गृहग्राम बगदरी में कर दिया गया है।दुबे पर 7 अगस्त को भोपाल के एमपी नगर क्राइम ब्रांच परिसर में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार की रात भोपाल से बगदरी गांव लाया गया था। शनिवार को बरमान चौकी और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिस बल ने गार्ड आफ ऑनर के साथ दुबे को अंतिम विदाई दी।

दुबे के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र सत्यम दुबे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बगदरी, बीतली सहित आसपास के गांव से आए लोग भी मौजूद रहे। दिवंगत एसआइ दुबे के बड़े भाई रामेश्वर दुबे ने बताया कि, दुबे ने शासकीय सेवा की शुरुआत 25 वर्ष की उम्र में होमगार्ड सैनिक के रूप में की थी। इसके बाद वो आरक्षक, प्रधान आरक्षक और फिर कार्यवाहक एसआई बने। दुबे के दो बेटे और एक बेटी है। वो करीब 35 वर्षों से भोपाल में ही परिजन के साथ रहते थे। वहीं पर पढ़ाई करते हुए शासकीय सेवा में आए थे। परिवार में उनके दो भाई शंभूदयाल दुबे व बृजेश दुबे हैं।


आसपास के गांववासी भी हुए अंतिम यात्रा में शामिल

भोपाल से दुबे का पार्थिव शरीर विशेष वाहन से शुक्रवार की रात बरमान चौकी क्षेत्र के ग्राम बगदरी पहुंचा। जैसे ही गांव में श्रीराम दुबे के दिवंगत होने की खबर फैली तो पूरा गांव गमगीन हो गया। शनिवार सुबह जब दुबे की अंतिम यात्रा निकली तो बगदरी के साथ ही आसपास के गांवों से भी लोग शामिल हुए।

Published on:
22 Aug 2021 01:22 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई