नरसिंहपुर

लोग बर्थ-डे मनाते हैं..ये दो दिन बाद अपना मृत्यु महोत्सव मनाएंगे…

mp news: 'जन्म अगर उत्सव है तो मृत्यु महोत्सव है, सभी लोग अपने जन्म के वक्त खुश होते हैं और मौत आने पर दुखी, लेकिन सच्चाई में जिंदगी और मौत एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं'

less than 1 minute read

mp news: एमपी अजब है सबसे गजब है..ये लाइनें ऐसी ही नहीं बोली जातीं..दरअसल मध्यप्रदेश में कई बार ऐसे अनोखे मामले सामने आते हैं जो इन लाइनों को सच साबित करते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आया है जहां एक शख्स खुद ही अपने जीते जी अपना मृत्यु महोत्सव मनाने जा रहा है। मृत्यु महोत्सव के लिए इस शख्स ने बकायदा अनोखा इनविटेशन कार्ड भी छपवाया है जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

आपने अक्सर सुना होगा कि लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई अपना मृत्यु महोत्सव मना रहा है। नरसिंहपुर के गाडरवारा के कामथ वार्ड में रहने वाले बुजुर्ग स्वामी परसराम साहू कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। स्वामी परसराम साहू पितृ पक्ष के 29 सितंबर को अपना मृत्यु महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा कार्ड छपवाया है और लोगों को भेजकर आमंत्रित भी कर रहे हैं। जो कार्ड उन्होंने छपवाया है उसमें बकायदा मृत्यु महोत्सव लिखा गया है।

जब अपना खुद का मृत्यु महोत्सव मनाने के बारे में स्वामी परसराम साहू से बात की गई तो उन्होंने जिंदगी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जीवन अगर उत्सव है तो मृत्यु महोत्सव है। सभी लोग अपने जन्म के वक्त खुश होते हैं और मौत आने पर दुखी, लेकिन सच्चाई में यह जिंदगी और और एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं।इसलिए जब लोग जन्म को उत्सव के तौर पर मनाते हैं तो मृत्यु को भी महोत्सव की तरह मनाना चाहिए।

Updated on:
27 Sept 2024 09:18 pm
Published on:
27 Sept 2024 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर