नरसिंहपुर

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

शनिवार को दूसरे दिन भी बरमान खुर्द और बरमानकला के बीच बना मेल पुल बाढ़ के पानी में डूबा रहा। पुल और घाट क्षेत्र में पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात रहे।
2 min read
नरसिंहपुर जिले में बारिश का दौर जारी है, शनिवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार की रात कई स्थानों पर तेज बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश की झड़ी का क्रम चलता रहा।
नर्मदा की बाढ़ से किनारे बंधी नौकाएं।

impact of flooding in the Narmada River नरसिंहपुर. जिले में बारिश का दौर जारी है, शनिवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार की रात कई स्थानों पर तेज बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश की झड़ी का क्रम चलता रहा। लगातार बादल और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा तथा बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। इधर बरगी बांध से छोड़े जा रहे पानी के चलते नर्मदा में बाढ़ का असर भी बना हुआ है। शनिवार को दूसरे दिन भी बरमान खुर्द और बरमानकला के बीच बना मेल पुल बाढ़ के पानी में डूबा रहा। इसके चलते दोनों ओर के ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी। पुल और घाट क्षेत्र में पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात रहे।
बरमान चौकी प्रभारी आरती वर्मा ने बताया कि सीढ़ी घाट क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है तथा लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से सतर्क किया जा रहा है। वहीं रेतघाट क्षेत्र में भी शारदा मंदिर के आसपास होमगार्ड जवान तैनात हैं। स्थानीय लोगों को विशेष रूप से नर्मदा की बाढ़ में बहकर आने वाली लकडिय़ों को पकडऩे के लिए नदी में उतरने से रोका जा रहा है। नाविकों ने भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मोटे रस्सों से अपनी नौकाएं किनारे पर बांध दी हैं। नर्मदा की सहायक नदियों में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे नदी किनारे और ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।
पिछले साल से सभी तहसीलों में कम बारिश
जिले में पिछले वर्ष 5 सितंबर तक औसत 1303.2 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इस वर्ष यह आंकड़ा 870.6 मिमी है। यानी जिले में पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 432.6 मिमी कम बारिश हुई है। तहसीलवार स्थिति में गाडरवारा में सबसे अधिक 740 मिमी और गोटेगांव में सबसे कम 138 मिमी की कमी दर्ज की गई है। जिले में बीते एक जून से 5 सितंबर तक औसत 870.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत 25.8 मिमी बारिश हुई। तहसीलवार नरसिंहपुर में 19, गाडरवारा में 20, गोटेगांव में 42, करेली में 22 और तेंदूखेड़ा में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। तहसीलवार अब तक की बारिश में गोटेगांव 1024 मिमी के साथ सबसे आगे है, जबकि तेंदूखेड़ा में सबसे कम 786 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
24 घंटे में कहां-कितनी बारिश
तहसील नरसिंहपुर-19 मिमी
तहसील गाडरवारा -20 मिमी
तहसील गोटेगांव -42 मिमी
तहसील करेली -22 मिमी
तहसील तेंदूखेड़ा-26 मिमी

Updated on:
06 Sept 2026 12:39 pm
Published on:
06 Sept 2026 12:37 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई

बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट