नरसिंहपुर

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा-सही-गलत का भेद भूल जाता है नशे की गिरफ्त में आया इंसान

Minister for Panchayat and Rural Development and Labour, नरसिंहपुर. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को मद्यनिषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गांधीजी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों, नागरिकों और विद्यार्थियों को […]

less than 1 minute read
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराते हुए मंत्री, अधिकारी।

Minister for Panchayat and Rural Development and Labour, नरसिंहपुर. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को मद्यनिषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गांधीजी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों, नागरिकों और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर एमएएनएएस 1933 के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस मौके पर मंत्री पटेल ने कहा कि नशा आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अपंग बनाता है। नशा मानवीय प्रवृत्ति को दानवी प्रवृत्ति में बदल देता है। हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लडऩी होगी। यह व्यक्ति की सोच, संवेदना और विवेक को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। नशे की गिरफ्त में आया इंसान सही-गलत का भेद भूल जाता है, परिवार और समाज से कटने लगता है और कई बार स्वयं के लिए भी खतरा बन जाता है। नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि चरित्र, संबंध और भविष्य- तीनों को प्रभावित कर देता है। नशा-मुक्त जीवन ही स्वस्थ समाज, सशक्त परिवार और सुरक्षित भविष्य का आधार है।
मंत्री पटेल ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली छात्र- छात्राओं, स्वयंसेवकों सहित आम नागरिकों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांधी चौक से सुभाष चौक से होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर कलेक्टर रजनी सिंह, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, सुनील कोठारी, निशा सोनी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवकुमार रैकवार आदि मौजूद रहे।

Published on:
31 Jan 2026 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर