नरसिंहपुर

बेशकीमती रंगीन पत्थर लूटने के लिए पागल हुए ग्रामीण, मची भगदड़

MP News: बरहेटा गांव में वन विभाग की जमीन से बेशकीमती पत्थर निकलने की बात सामने आई। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण उस जगह खुदाई करने के लिए पहुंचने लगे। लोगों ने पत्थर के लिए जान की बाजी भी लगा दी।
2 min read
Precious coloured stones in Narsinghpur
Precious coloured stones in Narsinghpur (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामिणों तक जमीन से बेशकीमती रंगीन पत्थर निकलने की खबर पहुंची। पत्थर को लूटने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसे लूटने के लिए ग्रामीण पागल हो गए। लोगों का एक-दूसरे के ऊपर गिरते-पड़ते हुए वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रंगीन पत्थर के लिए ग्रामीण हुए पागल

Precious coloured stones in Narsinghpur (फोटो सोर्स : पत्रिका)

ये पूरा मामला नरसिंहपुर जिले के बरहेटा गांव का बताया जा रहा है। बरहेटा गांव में वन विभाग की जमीन से बेशकीमती पत्थर निकलने की बात सामने आई। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण उस जगह खुदाई करने के लिए पहुंचने लगे। लोगों ने पत्थर के लिए जान की बाजी भी लगा दी। हद तो तब हुई जब लोग एक-दूसरे को कुचले लगे। मामले का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू किया।

पुलिस की लेनी पड़ी मदद

बता दें कि, पत्थर तलाश रहे लोगों की भीड़ को काबू करने में वन विभाग की टीम को पुलिस बल की सहायता लेनी पड़ी। पूरे मामले में डीएफओ कल्पनी तीवारी ने बताया कि, घटनास्थल से सफेद पत्थर जब्त किए गए है। इस पत्थर की जांच की जा रही है। फिलहाल उक्त स्थान पर ग्रामीणों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

सोने के सिक्के निकलने की अफवाह

Burhanpur सोने की सिक्के निकलने की अफवाह (फोटो सोर्स : पत्रिका)

बता दें कि, नरसिंहपुर की ही तरह बुरहानपुर से भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर असीरगढ़ किले के पास खेत से सोने की सिक्के निकलने की अफवाह के बाद बड़ी संख्या में लोग खुदाई करने के लिए पहुंचने लगे। रात के समय का एक वीडियो सामने आया, जिसमें लोग सिर पर टॉर्च हाथ में कुदाली, फावड़े से सिक्के की तलाश करते नजर आए। दिन में खेत की हालत गड्ढों में तब्दील दिखाई दी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

Published on:
05 Aug 2025 01:35 pm
Also Read
View All
सरकारी व निजी स्कूलों का नामांकन लक्ष्य अधूरा, चीचली आगे, चांवरपाठा पिछड़ा, अब तक 1 लाख 94 हजार 285 नामांकन

योजनाओं के कार्यो में लापरवाही पर वेतन वृद्धि, इंक्रीमेंट रोकने निर्देश, स्क्रीनिंग बढ़ाने कलेक्टर ने दिया जोर

बारिश में मुनाफा कमाने की होड़ में नदियों से रेत निकालकर हो रहा स्टॉक, संयुक्त टीम ने की 258 घनमीटर रेत जब्त

पलोहाबड़ा में संयुक्त टीम ने जब्त की 48 ट्रॉली रेत, 6 ट्रॉली गिट्टी, पंचायत भवन व मुक्तिधाम के पास लगे थे ढेर

जिले की कई एंबुलेंस में दवाइ, स्टपनी, आक्सीजन, अलार्म नहीं, शॉकअप खराब, ऑडिट में खुल रही खामियों की पोल