26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में मुनाफा कमाने की होड़ में नदियों से रेत निकालकर हो रहा स्टॉक, संयुक्त टीम ने की 258 घनमीटर रेत जब्त

अवैध खननकर्ताओं में होड़ मची है कि नर्मदा समेत अन्य नदियों में जलस्तर बढऩे से पहले वह ज्यादा से ज्यादा रेत अवैध तरीके से निकालकर स्टाक कर सकें ताकि अच्छा मुनाफा कमाया जा सके।
2 min read
Google source verification
गुरूवार को खनिज, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 258 घनमीटर रेत जब्त की है। वहीं एक हाइवा और रेत का अवैध परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां भी पकड़ी हैं।

रेत का अवैध भंडारण जब्त करते हुए संयुक्त टीम।

Illegal sand mining नरसिंहपुर. जिले में लंबे समय से रेत का अवैध खनन बेखौफ चल रहा है। अवैध खननकर्ताओं में होड़ मची है कि नर्मदा समेत अन्य नदियों में जलस्तर बढऩे से पहले वह ज्यादा से ज्यादा रेत अवैध तरीके से निकालकर स्टाक कर सकें ताकि अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। लेकिन खनिज अधिकारी के बदलते ही अब अवैध खनन कर रेत का स्टॉक जमा करने वालों पर टॉस्क फोर्स की कार्रवाई निरंतर हो रही है। बावजूद इसके कई घाटों से अभी भी रेत का खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। गुरूवार को खनिज, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 258 घनमीटर रेत जब्त की है। वहीं एक हाइवा और रेत का अवैध परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां भी पकड़ी हैं। मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति में मिले निर्देशों के पालन में कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन एवं एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के सहयोग से संयुक्त टीम ने तहसील नरसिंहपुर के ग्राम पिठेहरा में हल्का पटवारी और सहायक खनिज अधिकारी दीपा बारेवार ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर दो स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित 81 घनमीटर रेत लावारिस हालत में जब्त की।


तेंदूखेड़ा क्षेत्र में प्रभारी खनिज निरीक्षक नीरज कुमार रामटेके ने रात्रि भ्रमण के दौरान एक हाइवा को ई-टीपी में दर्ज मात्रा से अधिक गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन को जब्त कर तेंदूखेड़ा थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं ग्राम रहली स्थित बारूरेवा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त कर कोतवाली नरसिंहपुर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दी गईं। सांईखेड़ा तहसील के ग्राम चामचौन में तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, खनिज निरीक्षक अनुपमा सिंह बघेल, राजस्व अमले और पुलिस की संयुक्त जांच में शासकीय भूमि पर 47 ट्रॉली अर्थात 141 घनमीटर रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई। यह रेत राजा गुर्जर उर्फ जितेन्द्र गुर्जर निवासी चामचौन से जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दी गई। वहीं ग्राम खापा में निजी भूमि पर दीपक भार्गव द्वारा 12 ट्रॉली अर्थात 36 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे भी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग