
ग्राम पलोहाबड़ा में अवैध रेत का स्टाक बरामद करते हुए संयुक्त टीम।
A task force is actively नरसिंहपुर. जिले में लंबे समय से सख्त कार्रवाई नहीं होने से बेखौफ चल रहे रेत के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ टास्क फोर्स कार्रवाई में सक्रियता दिखा रही है। बुधवार को संयुक्त टीम ने कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन एवं एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के सहयोग से ग्राम पलोहाबड़ा में करीब 48 ट्रॉली रेत एवं 6 ट्रॉली गिट्टी जब्त की। खनिज निरीक्षक अनुपमा सिंह बघेल ने बताया कि सांईखेड़ा तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, पटवारी एवं पलोहाबड़ा थाना के बल की मौजूदगी में टीम ने श्मशान घाट के पास 30 ट्रॉली रेत एवं 6 ट्रॉली गिट्टी का ढेर जब्त किया।
इसी तरह पंचायत भवन के सामने 18 ट्रॉली रेत का स्टाक जब्त किया और पंचनामा कार्रवाई कर ग्राम कोटवारों के सुपुर्द किया गया। जिलेभर में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है। बीते मंगलवार को भी तहसील गाडरवारा अंतर्गत रेत खदानों एवं कल्याणपुर-इमलिया मार्ग में खनिज वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज रेत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक एमपी 49 जेडएफ 3918 को पकड़ते हुए अवैध परिवहन का मामला दर्ज कर डोंगरगांव पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया था।
अवैध उत्खनन, परिवहन एवं खनिज भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई करें
बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई समय-सीमा बैठक में कलेक्टर रजनी सिंह ने खनिज विभाग की समीक्षा करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन एवं खनिज भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर सिंह ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को निर्देशित किया कि जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की भी समीक्षा की।
Published on:
25 Jun 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
