26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योजनाओं के कार्यो में लापरवाही पर वेतन वृद्धि, इंक्रीमेंट रोकने निर्देश, स्क्रीनिंग बढ़ाने कलेक्टर ने दिया जोर

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरसिंहपुर और चांवरपाठा विकासखंड में गर्भवती महिलाओं की जांच कम पाए जाने पर इसमें सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने दो बाल चिकित्सकों को प्रत्येक माह पोषण पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
2 min read
Google source verification
गुरुवार को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर रजनी सिंह ने टीबी स्क्रीनिंग और आरबीएसके कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर तीन कर्मचारियों के इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए गए।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर व सीएमएचओ।

District Health Committee meeting नरसिंहपुर. गुरुवार को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर रजनी सिंह ने टीबी स्क्रीनिंग और आरबीएसके कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर तीन कर्मचारियों के इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं मॉडरेट एनीमिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पंजीयन कम है, वहां आशा और एएनएम के माध्यम से सर्वे कर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरसिंहपुर और चांवरपाठा विकासखंड में गर्भवती महिलाओं की जांच कम पाए जाने पर इसमें सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने दो बाल चिकित्सकों को प्रत्येक माह पोषण पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
बच्चों की नियमित जांच और परीक्षण के लिए चिकित्सकों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने को कहा गया। एनसीडी कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग बढ़ाने हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
एक-एक वेतन वृद्धि रोकी
क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में बाबई चीचली सालीचौका, नरसिंहपुर और गाडरवारा विकासखंडों में टीबी स्क्रीनिंग कम पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। नरसिंहपुर विकासखंड के एसटीएलएस मनीष शर्मा तथा एलटी सविता मेश्राम खोपरागड़े पर लापरवाही मानते हुए एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। वहीं कम उपलब्धि वाले आरबीएसके चिकित्सकों के इंक्रीमेंट रोकने के भी निर्देश दिए गए।
वाहनों का सही उपयोग नहीं करने वालों की राशि कटौती

बैठक में आरबीएसके वाहनों के उपयोग की जांच कराने और वाहनों का समुचित उपयोग नहीं करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध राशि कटौती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वाहन संबंधी जानकारी सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा को उपलब्ध नहीं कराने पर प्रभारी जिला आरबीएसके को-ऑर्डिनेटर राकेश लोधी के दो इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को जिले की सभी गुड़ भट्टियों एवं होटलों का पंजीयन करने कहा। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की गई और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग