नरसिंहपुर

सीवर चेंबर बने मुसीबत: सडक़ की सतह से ऊंचे ढांचे से आवागमन बाधित

Sewer chambers
Sewer chambers

नरसिंहपुर.शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन निर्माण कार्य अब लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ठेका कंपनी द्वारा सडक़ की सतह से ऊंचे सीवर चेंबर बनाए जा रहे हैं, जिससे आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह कार्य नगर पालिका के निर्धारित मानकों और निर्देशों का खुला उल्लंघन है।जानकारी के अनुसार, सीवर प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद चेंबर निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इन्हें सडक़ की समतल सतह के अनुरूप बनाने के बजाय ऊंचा छोड़ दिया गया है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को खासा जोखिम उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


मरम्मत का कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं


नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य के बाद रेस्टोरेशन यानी सडक़ की मरम्मत का कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा। कहीं सडक़ें उखड़ी पड़ी हैं तो कहीं अधूरा काम छोड़ दिया गया है। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि धूल और गंदगी से लोगों का जीवन भी दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सीवर चेंबर सडक़ की सतह के बराबर बनाए जाएंए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। इसके बावजूद ठेका कंपनी मनमाने तरीके से काम कर रही है और जिम्मेदार विभाग इस पर प्रभावी निगरानी नहीं कर पा रहा है।
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और मानकों का उल्लंघन करने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी चेंबर को तत्काल सडक़ की सतह के अनुरूप ठीक कराने और रेस्टोरेशन कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने की जरूरत जताई है ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Updated on:
13 Apr 2026 11:48 am
Published on:
13 Apr 2026 11:48 am
Also Read
View All
नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई

बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद