नरसिंहपुर

भाईदूज से पहले घर में मातम, पिता के हाथों बिल्ली की जगह मर गया बेटा

एक पिता को क्या मालूम था कि उनके द्वारा फेंके जा रहे हंसिये से ही उनके इकलौते बेटे की मौत हो जाएगी, उन्होंने बिल्ली को मारने के लिए हंसिया फेंका था, लेकिन वह अचानक उनके बेटे के सिर पर जा लगा, जिससे बेटे की मौत हो गई, हालात ये हुए कि चाहकर भी पिता अपने बेटे को बचा नहीं सका।
less than 1 minute read
bhaiduj.jpg

गोटेगांव/नरसिंहपुर. गोटेगांव थाना क्षेत्र के बूढ़ा मबई गांव में बिल्ली की खीझ ने घर का चिराग बुझा दिया। बिल्ली को मारने के लिए पिता की ओर से फेंके गए हंसिया ने इकलौते पुत्र की जान ले ली। भाईदूज के पहले हुई इस घटना से गांव में मातम छा गया।

घटना मंगलवार की रात की है। पुलिस के अनुसार केदार पटेल के घर एक बिल्ली घुस आई थी। जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो परेशान केदार इतने भड़क गए कि हंसिया उठा लिया। वे बिल्ली की ताक में छिपे थे, जैसे ही वह दिखी तो हंसिया से हमला कर दिया, लेकिन यह वार उसे नहीं लगा, बल्कि हंसिया इकलौते बेटे अभिषेक (18) के सिर पर धंस गया। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों के हाथों में ही अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

इस अप्रत्याशित घटना से परिवार सदमे में है। भाईदूज होने के कारण माहौल और अधिक कारुणिक हो गया। गांव वाले भी मातम में डूब गए। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि यह कैसी होनी है कि पिता के हाथों ही पुत्र की जान चली गई।

Updated on:
27 Oct 2022 11:08 am
Published on:
27 Oct 2022 11:08 am
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल