नरसिंहपुर

बोर्ड परीक्षाएं कराने अमला तैयार, स्ट्रांग रूम से थानों में पहुंची गोपनीय सामग्री

10th-12th board examinations नरसिंहपुर. जिले में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं को विधिवत कराने शिक्षा विभाग का अमला तैयार हो गया है। शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय से बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री लेने सभी 88 केंद्रों से केंद्र अध्यक्ष-सहायक केंद्र अध्यक्ष अपनी-अपनी पेटी लेकर पहुंचे। चुनाव की तर्ज पर सामग्री वितरण करने अलग-अलग पांच काउंटर बनाए गए […]

2 min read
स्ट्रांग रूम में सामग्री बंटवाते परीक्षा प्रभारी।

10th-12th board examinations नरसिंहपुर. जिले में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं को विधिवत कराने शिक्षा विभाग का अमला तैयार हो गया है। शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय से बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री लेने सभी 88 केंद्रों से केंद्र अध्यक्ष-सहायक केंद्र अध्यक्ष अपनी-अपनी पेटी लेकर पहुंचे। चुनाव की तर्ज पर सामग्री वितरण करने अलग-अलग पांच काउंटर बनाए गए और हर काउंटर पर 5 से 6 कर्मचारियों की तैनाती रही। सबसे ज्यादा कर्मचारियों की संख्या स्ट्रांग रूम में रही। केंद्र अध्यक्षों-सहायकों को बैठने के लिए भी कुर्सियां-टेबिल लगाकर उन पर पर्ची चस्पा की गईं। जिससे वितरण के दौरान किसी तरह की समस्या न रहे और बारी-बारी से सामग्री का वितरण-मिलान हो सके।

वितरण काउंटर पर जानकारी दर्ज कराते शिक्षक।

सुबह करीब 10.30 बजे स्ट्रांग रूम खुला और सबसे पहले उमरिया से आए केंद्र अध्यक्ष-सहायक केंद्र अध्यक्ष ने सामग्री प्राप्त की जबकि सबसे आखिर में सांईखेड़ा ब्लाक के दल ने सामग्री ली और रवानगी ली। परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री को थाना-चौकियों में सुरक्षित रखवाया गया है।

सामग्री का मिलान करते हुए शिक्षक।


उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार की सुबह से ही गोपनीय सामग्री लेने वाहनों से पेटियां लेकर केंद्र अध्यक्षों-सहायकों का आना शुरू हो गया। मुख्य गेट पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकने शिक्षक तैनात रहे। जबकि अंदर जहां वितरण व्यवस्था रही वहां पुलिस की निगरानी चलती रही। वाहनों को परिसर के अंदर प्रवेश के लिए दूसरा गेट निर्धारित किया गया। महिला-पुरुष केंद्र अध्यक्ष-सहायक गोपनीय सामग्री लेने के लिए विशेष तौर पर तैयार होकर पहुंचे और सामग्री लेकर परिसर में ही मिलान किया। सामग्री वितरण दौरान यहां दिनभर उत्सव जैसा नजारा रहा। परीक्षा प्रभारी डॉ. अशोक उदेनिया ने बताया कि 10 फरवरी से 12वीं और 13 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। सामग्री वितरण के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं रही। सभी केंद्र अध्यक्षों व सहायकों को परीक्षा संबंधी नियमों की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।
परीक्षा खास-खास
कुल परीक्षा केंद- 88
हाइस्कूल केंद्र-88
हायर सेकंडरी केंद्र- 73
शासकीय केंद्र-82
अशासकीय केंद्र- 6
हाइस्कूल परीक्षाथी-14,594
हायर सेकंडरी परीक्षाथी- 12,078

Published on:
07 Feb 2026 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर