नर्मदा किनारे किसानों को मिलेगी गोबरगैस

नर्मदा सेवा यात्रा के उद्देश्य पूर्ण करने के लिए  सेवायात्रा फेज टू कार्यक्रम के तहत अधिकारियों द्वारा नर्मदा तट के गांवों का  दोबारा भ्रमण किया जा रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2017, 8:34 AM IST
kareli
implementation of various programs,
करेली।
नर्मदा सेवा यात्रा के उद्देश्य पूर्ण करने के लिए शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए सेवायात्रा फेज टू कार्यक्रम के तहत अधिकारियों द्वारा नर्मदा तट के गांवों का दोबारा भ्रमण किया जा रहा है, इसी क्रम में करेली विकासखंड के समीपी नर्मदा तट के गांव रातीकरार में मंगलवार को कलेक्टर द्वारा गठित की गई टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा की और उन्हे योजनाओं की जानकारी दी।

इस संबंध में चौपाल कार्यक्रम में मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज की चर्चा के दौरान रातीकरार के ४१ किसानों का गोबर गैस योजना के लिए चयन किया गया है, वहीं ५०-५० किसानों को वर्मी कंपोस्ट और जैविक खाद की एक एक बोरी पूर्व में दी जा चुकी है इसके साथ ही आगामी समय में इस गांव के किसानों का ढेंचा बीज या हरी खाद का बीज प्रदाया किया जायेगा। चौपाल के दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारी द्वारा नर्मदा तट के एक किलोमीटर के क्षेत्र के किसानों को फ लदार पौधरोपण की जानकारी दी गई । इस मौके पर ग्राम सरपंच सहित कृषि विभाग के रम्मू रघुवंशी और उद्यानिकी विभाग से इमरत लाल मुडिय़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Published on: