नरसिंहपुर

जिले में अब 8,40,474 मतदाता, जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो में सुधार, नाम जोडऩे सतत चलेगी प्रक्रिया

The final publication of the electoral roll नरसिंहपुर. एसआईआर के तहत जिले में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया। अंतिम प्रकाशन के बाद जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8,40,474 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 4,34,541 पुरुष, 4,05,925 महिला तथा 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान […]

2 min read
शनिवार को बैठक में दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर।

The final publication of the electoral roll नरसिंहपुर. एसआईआर के तहत जिले में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया। अंतिम प्रकाशन के बाद जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8,40,474 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 4,34,541 पुरुष, 4,05,925 महिला तथा 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर देने की बात निर्वाचन अमले द्वारा कही जा रही है। अंतिम प्रकाशन जिले की चारों विधानसभा के मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में किया गया। सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया सतत चलेगी जिससे किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हो।
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ, 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए गए। जिसमें 8,69,587 मतदाताओं में से 8,23,833 से भरे हुए गणना पत्रक प्राप्त हुए, 45,754 मतदाताओं से गणना पत्रक प्राप्त नहीं हुए। इन नामों को पृथक करते हुए 23 दिसंबर 2025 को 8,23,833 मतदाताओं की प्रारूप सूची प्रकाशित की गई।
अप्राप्त/अवितरित 45,754 मतदाताओं का विवरण
12,874- मृत
9,182-अनुपस्थित
20,534-स्थानांतरित
4,013-दोहरी प्रविष्टि
151 -अन्य कारण
सुनवाई के बाद संशोधन
प्रारूप प्रकाशन के बाद 9,656 मतदाताओं के गणना पत्रक प्राप्त हुए, जिनके नाम पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण 2003 की सूची में दर्ज नहीं थे। 9 दिसंबर 2025 से बीती 31 जनवरी तक व्यक्तिगत सुनवाई के बाद 8,904 मतदाताओं को अंतिम सूची में शामिल किया गया वहीं 752 नाम मृत, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि को कारण मानते हुए हटे।
दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 20,097 नए नाम जोड़े गए, 3,456 नाम हटाए गए हैं।
जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो में सुधार
प्रारूप प्रकाशन के समय प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं पर 932 महिला मतदाता थीं। जो अंतिम प्रकाशन तक बढकऱ 934 हो गईं। इसी प्रकार ईपी रेशियो 66.07 से बढकऱ 77.79 हो गया है, जो मतदाता पंजीकरण में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है।
अब भी जुड़ सकते हैं पात्र मतदाता
शनिवार को राजनैतिक दलों के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजनी सिंह ने बैठक की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवंती परते समेत विभिन्न दलों के सदस्य मौजूद रहे। सभी अंतिम प्रकाशन सूची और प्रक्रिया की बिंदुवार जानकारी दी गई। बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का सतत अद्यतन जारी है। जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश सूची में दर्ज नहीं हो सका है, वे निरंतर प्रक्रिया के दौरान आवेदन कर नाम जुड़वा सकते हैं।
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता-8,40,474
पुरुष-4,34,541
महिला-4,05,925
अन्य-8

Published on:
22 Feb 2026 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर