पाला पीडि़त किसानों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

अतिशीघ्र सर्वेक्षण कर किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति  दिलाने की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 7:56 AM IST
Pala Gyapan
The frost affected farmers submitted a memorandum to SDM Soklpur
गाडरवारा। ग्राम पंचायत सोकलपुर के किसानों ने मंगलवार को ग्राम सरपंच मधु, मंटू राजपूत की अगुवाई में पाले से फसलों को हुई क्षति का सर्वेक्षण व क्षति पूर्ति कराने संबंधी ज्ञापन एसडीएम राजेंद्र राय को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि बीते दिनों पड़ी भीषण ठंड से क्षेत्र में अरहर, चना आदि फसलों पर पाले का प्रकोप हुआ है। जिससे फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। जिसमें अरहर की फसल तो पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
ज्ञापन में पाले से हुई फसलों की क्षति का शीघ्र अतिशीघ्र सर्वेक्षण कराकर किसानों को फसलों की क्षति पूर्ति दिलाई जाने की मांग की गई है। ताकि कृषक अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। ज्ञापन सौंपने वाले किसानों में रणजीत सिंह राजपूत, मंडी उपाध्यक्ष बृजमोहन कौरव, नन्नूलाल, भोजराज, दिनेश कुमार कुशवाहा, बलीराम, रूद्रपाल, झिरिया माता सरपंच मीराबाई, वीरेंद्र तिवारी, वैजयंती बाई, शंकरलाल, सुंदर सहित अनेक किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि शीघ्र सर्वे दल गठित कर पाला पीडि़त किसानों की फसलों का सर्वे कराया जाएगा।

Published on: