राष्ट्रीय

दिल्ली में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर खुद को लगाई आग

Shahdara Suicide Case: दिल्ली के शाहदरा में 12वीं क्लास की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। उसने खुद को आग लगाने से पहले एक तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 3:00 PM IST
Suicide case
12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या (Representational Photo)

दिल्ली में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शाहदरा में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर अपनी जान ले ली। ऐसा करने से पहले उसने तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा। कृष्णा नगर इलाके के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने स्कूल में ही आत्महत्या कर ली। इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया है।

स्कूल में जली हालत में मिली छात्रा

घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाने की पुलिस स्कूल पहुंची। पुलिस ने बताया कि छात्रा स्कूल के गार्ड रूम के पीछे जली हुई हालत में मिली। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल या कोई केमिकल लेकर स्कूल आई थी और इसी को खुद पर छिड़ककर उसने खुद को आग लगा ली।

मामले की जांच शुरू

घटनास्थल पर कृष्णा नगर थाने की पुलिस के साथ क्राइम सीन टीम और दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गईं। स्कूल से ही पुलिस को छात्रा द्वारा लिखा तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला। हालांकि इस सुसाइड नोट के बारे में फिलहाल पुलिस ने कुछ जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने छात्रा के स्कूल बैग से कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की है, लेकिन ये सामग्री क्या हैं, इस बारे में फिलहाल कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर और आत्महत्या की सटीक जगह के आसपास की जांच-पड़ताल की जा रही है जिससे इस घटना से जुड़े सभी तथ्य जुटाए जा सके। आत्महत्या के इस मामले में परिवार और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द मामले की तह तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने छात्रा के शव को अस्पताल भेज दिया है, जहाँ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
24 Oct 2026, 3:00 PM IST
Published on: