राष्ट्रीय

मदरसे में फंदे पर लटकी मिली 14 साल की बच्ची, परिवारवालों का आरोप- मौलवी ने रेप किया…

झारखंड के गोड्डा में 14 वर्षीय छात्रा का शव मदरसे में फंदे से लटका मिला। परिवार ने मदरसे के 60 वर्षीय मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है। कांग्रेस विधायक ने भी इस घटना की निष्पक्ष जाँच की मांग की है।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)

झारखंड के गोड्डा जिले में 14 साल की एक लड़की गुरुवार को फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी। उधर, उसके परिवार ने मदरसे के मौलवी पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि जिस मदरसे में लड़की का शव मिला है, वह महागामा इलाके में स्थित है। बच्ची इसी मदरसे में पढ़ाई करती थी। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि मौलवी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

चंडीगढ़-मनाली NH पर 50 KM लंबा जाम, ट्रक ड्राइवरों ने बताई अपनी पीड़ा; उधर नए IMD अलर्ट से सबकी धड़कनें तेज!

मौलवी ने पुलिस को दी थी जानकारी

मौलवी की पहचान अब्दुल रज्जाक (60) के रूप में हुई है। उसने सुबह करीब 7 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा के सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिलहाल हम आरोपों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसमें स्पष्ट हो जायेगा कि यह आत्महत्या है या कुछ और।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बच्ची ने फंदे पर लटकने के लिए अपने दुपट्टे का इस्तेमाल किया। पंखे से लटककर उसे अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

पुलिस ने यह भी कहा कि फिलहाल बच्ची के परिवार के किसी भी सदस्य ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की के मामा ने मौलवी पर छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

उधर, कांग्रस विधायक दीपिका पांडेय ने इस मामले में गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Published on:
28 Aug 2025 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर