Jharkhand Ricchest- Poorest MLA: एडीआर ने 81 में से 80 विधायकों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी सामने रखी है।
Jharkhand Ricchest- Poorest MLA: विकास के विभिन्न पैमानों पर झारखंड की भले ही पिछड़े राज्यों में गिनती होती हो लेकिन उसके विधायक आर्थिक रूप से समृद्ध हैं। राज्य में हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर आए 80 विधायकाें में से 71 (89 फीसदी) करोड़पति हैं। इनमें सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायकों की संख्या सबसे ज्यादा है।
झारखंड चुनाव वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 81 में से 80 विधायकों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी सामने रखी है। दिलचस्प यह भी है कि प्रदेश में करोड़पति विधायकों की संख्या चुनाव-दर-चुनाव बढ़ रही है।
- 71 विधायक करोड़पति हैं। 2014 में 41 और 2019 के चुनाव में 56 करोड़पति विधायक बने थे।
- सबसे ज्यादा 28 करोड़पति विधायक झामुमो के, भाजपा के 20 और कांग्रेस के 14 करोड़पति
- सबसे अमीर विधायक - रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) - संपत्ति 42.20 करोड़ रुपए
- सबसे गरीब विधायक - जयराम महतो (जेएलकेएम) - संपत्ति 2.55 लाख रुपए
- शैक्षणिक योग्यता - स्नातक या अधिक - 50, आठवीं से 12वीं - 28, डिप्लोमाधारक व शिक्षित 1-1