राष्ट्रीय

7th Pay Commissions DA Hike: खुशखबरी! जुलाई से मिलेगा महंगाई भत्ता, इतनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन, समझिए पूरा गणित

7th Pay Commission DA/DR Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन जुलाई 2024 से बदल जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। महंगाई भत्ते में अगला हाइक जुलाई 2024 से लागू होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2024, 10:08 AM IST
7th pay commission

7th Pay Commission DA/DR Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन जुलाई 2024 से बदल जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। बता दें कि ये जनवरी 2024 से लागू है। महंगाई भत्ते में अगला हाइक जुलाई 2024 से लागू होगा। कर्मचारी और पेंशनभोगी असमंजस में है कि मई महीना समाप्ति की ओर है फिर भी फरवरी और मार्च महीने का AICPI का आंकड़ा जारी क्यों नहीं किया गया? इसका RTI भी डाला गया था फिर भी ये स्पष्ट नही हो पाया कि AICPI के आँकड़े क्यों नही जारी किए गए। ऐसे में क्या सरकार की मंशा जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता देगी या नहीं? अब समझते हैं कैलकुलेशन बदलने से क्या होगा.

महँगाई भत्ता बेसिक में होगा मर्ज

कर्मचारी संगठनों की लंबे समय से मांग थी कि 50% महंगाई भत्ता होने के बाद उसको बेसिक में मर्ज किया जाए। बता दें कि पांचवें वेतन आयोग में एक बार ऐसा किया गया था उसी को देखते हुए सरकार इस बार भी मंहगाई भत्ते को बेसिक में मर्ज करें। लोकसभा चुनावो की समाप्ती के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

इतनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

अगर जुलाई से महंगाई भत्ता बेसिक में जुड़ता है, तो आपकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। चलिये आपको उदाहरण के साथ समझाते हैं

उदाहरण

मान लीजिए किसी कर्मचारी या पेंशनभोगी की बेसिक ₹50000 है तो 50000 का 50% महंगाई भत्ता ₹25000 होता है और महँगाई भत्ता मर्ज करने के बाद कर्मचारी की नई बेसिक ₹75000 हो जाएगी और इस प्रकार July 2024 से 0% महँगाई भत्ता मिलेगा।

Basic50% DATotalNew BasicDA from July 2024Total
1800090002700027000027000
20000100003000030000030000
22000110003300033000033000
25000125003750037500037500
28000140004200042000042000
30000150004500045000045000
Updated on:
20 May 2024, 10:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे