राष्ट्रीय

मुंह पर दुपट्टा बांध कर आई और 28 किलो चांदी लूट ले गई महिला, देखें वीडियो

Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में दिनदहाड़े 28 किलो चांदी से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। वहीं यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2024, 10:06 AM IST
Feature image
file photo

Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में दिनदहाड़े 28 किलो चांदी से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। वहीं यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चांदी लूट की शिकायत कृष्णनगर थाने में दर्ज हुई है। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सड़क किनारे स्कूटी पर आगे पैर के पास चांदी से भरा बैग रखकर खड़ा है। तभी अचानक पीछे से एक महिला मुंह पर दुप्ट्टा बांध और हाथों में ग्लव्स पहनकर आई और बैग को खींचकर तेजी से भागती है। हालांकि बैग के वजन से एक बार वह लड़खड़ाती है, लेकिन वह रुकती नहीं है। 

बाइक पर बैठक हुई फरार

वहीं थोड़ी आगे एक बाइक सवार उसका साथी खड़ा था। इसके बाद महिला बाइक पर बैठती है और दोनों भागते हैं। इस दौरान एक्टिवा वाले व्यक्ति को ये समझने में थोड़ा समय लगता है कि उसके साथ बड़ी लूट हो गई है। हालांकि स्कूटी सवार उसके पीछे भागता है लेकिन तब तक दोनों निकल चुके होते हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

थाने में दर्ज हुई शिकायत

कृष्णनगर थाना में लूट की शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत के अनुसार सरदार चौक पर स्थित एक ज्वेलर्स दुकान के पास चांदी से भरी दो बैग के साथ एक व्यक्ति एक्टिवा पर बैठा था। एक बैग में 28 किलो और दूसरे में 16 किलो चांदी थी। फिलहाल पुलिस महिला और बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है। इस लूट के मामले में क्राइम ब्रांच. भी जांच में जुट गई है।

Updated on:
11 Oct 2024, 10:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत