राष्ट्रीय

साल भर पहले प्रेमी के साथ भागी थी विधवा, अब दोनों लौटे तो गांववालों ने जमकर कूटा

Bihar: प्रेमिका पिंकी देवी के अनुसार वो प्रेमी अरविन्द यादव के साथ रहना चाहती हैं और प्रेमी का भी यही कहना है। लेकिन प्रेमी के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं।

2 min read
May 08, 2024

बिहार के बांका जिले से प्रेम प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसको जानकर सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल यहां एक विधवा अपने पड़ोसी गांव के एक कुंवारे लड़के को दिल दे बैठी। समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिवार को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों एक साल पहले दोनों गांव से भाग गए थे और बेंगलौर में रह रहे थे, जहां दोनों ने शादी भी कर ली थी।

दो बच्चे की मां है महिला  

जानकारी के मुताबिक बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के 30 वर्षीय दो बच्चे की मां विधवा पिंकी देवी को कटोरिया थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय अरविन्द यादव पिता नरेश यादव घर थमबौर थाना कटोरिया से प्रेम प्रसंग पिछले एक वर्ष से चल रहा था। विधवा महिला उक्त प्रेमी के साथ एक साल पहले भाग गई थी और अपने दोनों बेटे प्रीतम कुमार व उत्तम कुमार को अपने सास के पास छोड़ दिया था। इन दोनों प्रेमी जोड़ों ने शादी भी कर ली थी और पति-पत्नी की तरह जीवन जी रहे थे। दोनों मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

घर लौटे थे प्रेमी-प्रेमिका
एक महीने पहले ही दोनों प्रेमी-प्रेमिका अपने अपने घर लौट आए। प्रेमी अरविन्द यादव अपने घर थमबोर से पलनियां पैदल चलकर अपने प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन जब प्रेमी अरविन्द यादव के घर वाले उसे घर में नहीं पाए, तो खोजने के लिये पलनियां गांव आ पहुंचे। यहां अरविन्द को उसकी प्रेमिका के घर में पाया, तो गुस्से में लाल-पीले हो गए और दोनों को रस्सी से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। पलनियां के किसी ग्रामीण ने उक्त घटना की जानकारी जयपुर पुलिस को दी। मौके पर जयपुर थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को छुड़ाकर थाने ले आए।

प्रेमी के घरवाले हैं शादी के खिलाफ
प्रेमिका पिंकी देवी के अनुसार वो प्रेमी अरविन्द यादव के साथ रहना चाहती हैं और प्रेमी का भी यही कहना है। लेकिन प्रेमी के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। विधवा पिंकी देवी ने बताया कि अरविन्द यादव की मां कागो देवी, भाभी जागेश्वरी देवी व बड़ा भाई उमेश यादव ने मिलकर महिला को रस्सी से बांधा और पिटाई की और अब उन्हें आगे भी खतरा है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि आवेदन के अनुसार पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Published on:
08 May 2024 08:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर