राष्ट्रीय

Delhi CM: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का सामूहिक उपवास, जंतर-मंतर पर जुटे दिल्ली के मंत्री

Delhi CM: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ देश और दुनिया में जन आंदोलन तेज हो गया है। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे।

2 min read
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का सामूहिक उपवास के लिए जंतर-मंतर पर जुटे दिल्ली के मंत्री

Delhi CM: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ देश और दुनिया में जन आंदोलन तेज हो गया है। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे। आप ने दावा किया है कि पार्टी के आह्वान पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में रह रहे भारतीय केजरीवाल के समर्थन में सामूहिक उपवास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं।

AAP को खत्म करने का है उद्देश्य- संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि साजिश के तहत AAP को खत्म करने के उद्देश्य से उन्हें फंसाया गया है। उनका कहना है शराब घोटाला तो बीजेपी ने किया है, उनके गिरफ्तार होने के बाद शरद रेड्डी से 55 करोड़ की रिश्वत ली गई।

केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश में आक्रोश- गोपाल राय

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब से सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। तब से पूरे देश में इसके खिलाफ आक्रोश है। 21 मार्च गिरफ्तारी वाले दिन से लेकर अभी तक लोग सड़कों पर हैं। देश और पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास रख रहे हैं।

देश पूछ रहा केजरीवाल कब बाहर आएंगे- आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। लोग पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कब बाहर आएंगे। केजरीवाल को लोग अपना बेटा और भाई मानते हैं। भाजपा की ED-CBI एक रूपए का भी भ्रष्टाचार का पैसा AAP के पास नहीं दिखा पाए हैं। भाजपा को 55 करोड़ रुपए का चंदा दिया गया अभी तक उसमें समन क्यों नहीं भेजा गया?

बीजेपी ने भी किया ‘शराब से शीश महल’ प्रदर्शन

इससे पहले AAP ने 26 मार्च को भी देशभर में प्रदर्शन किया था। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने भी निकले थे। उन्हें रास्ते में रोककर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी नेताओं ने शराब से शीश महल अभियान के तहत AAP के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केजरीवाल के घर का मॉडल रखा और कहा कि ये दिल्ली के सीएम के भ्रष्टाचार का मॉडल है। इसके अलावा BJP पार्टी ने शराब कीबोतल के एक कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर दिखाकर प्रदर्शन किया।

Also Read
View All
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ 2 दिन की CBI रिमांड पर, पूर्व जज सास से सवा 3 घंटे पूछताछ, चचेरे भाई से भी सवाल-जवाब

देश भर में लू ने बरपाया कहर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सावधानी बरतने का किया आह्वान

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की बड़ी सिफारिश, जस्टिस शील नागू समेत 5 नाम केंद्र को भेजे, सीनियर एडवोकेट वी. मोहना भी शामिल

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास के न्योते पर साइप्रस पहुंचे जयशंकर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

AIADMK Crisis: हफ्तों चले घमासान के बाद AIADMK में सुलह, EPS और बागी गुट ने वापस लीं याचिकाएं, विधायकों ने मांगी माफी