राष्ट्रीय

छोड़कर किसी और के साथ चली गई पत्नी तो आपा खो बैठा शख्स, अपने 3 मासूम बच्चों के साथ जो किया, जानकर कांप उठेगी रूह!

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी छह महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे वह अवसाद में था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Oct 11, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)

तमिलनाडु के तंजावुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 38 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शुक्रवार रात अपने तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से जान ले ली है। यह घटना मदुक्कुर के पास हुई है।

मरने वालों में दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की उम्र 12 साल और 8 साल है। जबकि बेटे की उम्र 5 साल बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

Kota: दोस्त ने लड़की से बात नहीं करवाई तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जानकारी के मुताबिक, डिप्रेशन में आकर शख्स ने ऐसा कदम उठाया है। दरअसल, छह महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी और साथ चली गई थी।

कई दिनों से तनाव में था सख्स

जिसकी वजह से आरोपी पिछले कई दिनों से तनाव में था। आरोपी की पहचान एस विनोथकुमार के रूप में हुई है। वह गोपालसमुद्रम गांव का रहने वाला है। 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में बताया गया है कि एस विनोथकुमार मदुक्कुर के एक होटल में सर्वर का काम करता था।

शुक्रवार को वह नशे की हालत में काम से घर लौटा और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में, उसने मदुक्कुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि विनोथकुमार की शादी दस साल पहले हुई थी।

सोशल मीडिया के जरिए अनजान युवक के संपर्क में आई थी महिला

आरोपी की पत्नी छह महीने पहले उसे छोड़कर मन्नारगुडी के एक व्यक्ति के साथ रहने चली गई थी। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए उसकी पत्नी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आई थी।

प्रभावित होने के बाद वह अपने पति को छोड़कर उस व्यक्ति के साथ चली गई।पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि विनोद हर रोज शराब पीकर घर में बवाल करता था। अपने बच्चों को वह अक्सर परेशान करता था।

महिला पार्षद की बेरहमी से हुई थी हत्या

इससे पहले, जुलाई 2025 में थिरुनिंद्रवुर (तिरुवल्लुर जिला) में एक शख्स ने अपनी पार्षद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। दंपति की शादी को करीब 10 वर्ष हो चुके थे और उनके चार बच्चे थे।

स्टीफन ने अपनी पत्नी गोमती पर एक पुरुष मित्र के साथ अवैध संबंध (एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर) रखने का शक किया। गुस्से में आकर उसने चाकू से गोमती की हत्या कर दी। हमला इतना घातक था कि गोमती को मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read
View All

अगली खबर