
Abhijeet Dipke On PM Modi: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए चीन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के संबंधों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चीन के सामने सख्ती नहीं दिखाई जा रही और ट्रंप के सामने भी बोलने से बचा जा रहा है।
दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बलों को नागरिकों के प्रदर्शन रोकने के लिए तैनात किया जा रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से गलत बताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता सीमाओं की सुरक्षा होनी चाहिए, न कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को रोकने के लिए दिल्ली को किले में बदलना।
अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चीन को लाल आंख नहीं दिखाई जा रही और ट्रंप के सामने भी बात नहीं रखी जा रही। इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। दीपके इससे पहले भी भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने अमेरिकी सामान पर टैरिफ, अमेरिका से 500 अरब डॉलर के सामान की खरीद और रूस से तेल आयात के मुद्दे उठाए थे। उन्होंने इन मुद्दों के जरिए सरकार की विदेश और व्यापार नीति की आलोचना की थी।
दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार अपने ही नागरिकों के खिलाफ सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाल रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का मुख्य काम देश की सीमाओं की रक्षा करना होना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। दीपके के मुताबिक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने के बजाय सीमाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर दीपके ने यह सवाल तब उठाया है जब चीन और भारत की सेनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें दोनों देशों के बीच अंतर के बारे जिक्र किया गया। दीपके ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर अपनी बात रखी है।