राष्ट्रीय

Accident: महाराष्ट्र में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 7 लोगों की मौत और कई घायल

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए तलोदा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Oct 18, 2025
महाराष्ट्र में 7 श्रद्धालुओं की हुई मौत (File Photo)

महाराष्ट्र के नंदुरबार ज़िले में चांदसैली घाट के पास शनिवार को एक वाहन पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। दरअसल, श्रद्धालु अष्टाम्बा यात्रा से लौट रहे थे, इसी दौरान तीखे मोड़ पर वाहन पलट गया। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

कई घायलों की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए तलोदा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा- कई घायलों की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। 

वाहन में थे 40 यात्री

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन में कम से कम 40 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि वाहन तेज़ गति से चल रहा था और एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा।

शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू

फिलहाल पुलिस ने शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

10 से 15 दिनों तक चलता है मेला

बता दें कि अष्टाम्बा नंदुरबार क्षेत्र का एक धार्मिक स्थल है और अकरानी तहसील में स्थित है। अष्टाम्बा मेला दक्षिण गुजरात और उत्तर पश्चिम महाराष्ट्र के आदिवासियों के सबसे प्रमुख मेलों में से एक माना जाता है। दिवाली के त्योहार के दौरान, यह मेला 10 से 15 दिनों तक चलता है।

Published on:
18 Oct 2025 06:23 pm
Also Read
View All