राष्ट्रीय

मुंबई में सोनू सूद के घर पर पहुंची आईटी विभाग की टीम, आप ने लगाया आरोप

बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद (Sonu Sood) से जुड़े मुंबई के परिसर और कुछ अन्य जगहों पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे ।

2 min read
sonu sood
sonu sood

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के मुंबई स्थित घर पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम पहुंची और घर का सर्वे किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनू सूद से जुड़े मुंबई के परिसर और कुछ अन्य जगहों पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे । मुंबई के अलावा लखनऊ समेत कम से कम छह जगहों पर कार्रवाई हुई।

गौरतलब है कि कोविड महामारी के समय उन्होंने लोगों की जमकर मदद की थी। इस दौरान सोनू सूद की मीडिया और आम लोगों के बीच जमकर प्रशंसा हुई। कोरोना महामारी में सोनू ने बड़ी संख्‍या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक सहायता की थी। उन्‍होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम करा था।

सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर सर्वे से AAP खफा है। इस मामले में आप नेता संजय सिंह बोले-जिन्‍हें सम्‍मानित करा जाना चाहिए, उनके यहां पर छापे मारे जा रहे हैं। यह टैक्‍स 'सर्वे' सोनू को दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से स्‍कूल स्‍टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के कुछ दिन बाद हुआ। इसके बारे में घोषणा करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस रखी गई थी। इसमें सोनू ने कहा था कि फिलहाल सियासत में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

सोनू सूद के परिसर पर आयकर विभाग के 'सर्वे' को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'जीत सच्चाई की होती है।'

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि "सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।"

Published on:
16 Sept 2021 12:25 am
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत