14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: CM सतीशन का AI डांस वीडियो भारत में क्यों हुआ ब्लॉक? 1.78 करोड़ व्यूज के साथ हुआ था वायरल

V.D. Satheesan AI video: केरल में बिजली के संकट के विरोध को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का AI से डांस करते हुए वीडियो बनाया था। लेकिन अब मेटा ने इस डांस वीडियो को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है।
2 min read
Google source verification
V.D. Satheesan AI video

केरल के मुख्यमंत्री V.D. Satheesan (फोटो-IANS)

Kerala Chief Minister dance video: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को भारत में देखने पर अब रोक लगा दी गई है। वीडियो बनाने वाले इंस्टाग्राम पेज 'aikavala' के अनुसार, मेटा (Meta) ने सरकार की ओर से मिले एक कानूनी अनुरोध का पालन करते हुए भारत में वीडियो को प्रतिबंधित कर दिया है। रविवार तक इस वीडियो को 1.78 करोड़ बार देखा जा चुका था।

बिजली संकट पर बनाया गया था वीडियो

यह वीडियो गुरुवार को इंस्टाग्राम पेज 'aikavala' पर पोस्ट किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री सतीशन को केरल राज्य बिजली बोर्ड (KSEB) के अधिकारियों के साथ डांस करते हुए दिखाया गया था। वीडियो हाल के बिजली संकट को लेकर बनाया गया था और इसे एआई की मदद से बनाया था। वीडियो बनाने वालों ने रविवार को एक पोस्ट में बताया कि मेटा ने भारत में वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने मेटा का संदेश बताया, जिसमें कहा गया था कि भारत सरकार की ओर से मिले नोटिस के बाद भारत में कंटेंट की पहुंच प्रतिबंधित की गई है।

CM ने खुद की थी वीडियो की तारीफ

सतीशन ने हाल ही में केरल हाई कोर्ट के एक कार्यक्रम में इस वीडियो का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वीडियो देखकर वह उत्साहित हुए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनका डांस मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और अभिनेता से नेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से भी बढ़िया है।

CM ने नहीं कराया वीडियो बंद

इंस्टाग्राम पेज चलाने वाले अभिजीत ने कहा कि उन्हें प्रतिबंध की वजह की जानकारी नहीं है। उनका मानना है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की ओर से नहीं कराई गई होगी, क्योंकि सतीशन ने सार्वजनिक मंच पर वीडियो की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि वीडियो में डिस्क्लेमर दिया गया था, इसलिए इसे पूरी तरह हटाया नहीं गया।

AI से कानूनी सवाल उठेंगे

सोमवार को एक कार्यक्रम में सतीशन ने फिर वीडियो का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वीडियो आंशिक रूप से उनका मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था, लेकिन वह इससे खुश थे। उन्होंने कहा कि एआई आजकल इस तरह की कई चीजें बना रहा है और ऐसी नकल से कानूनी मुद्दे भी पैदा हो सकते हैं।