12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Satheesan AI Video: केरल सीएम वीडी सतीशन का एआई डांस वीडियो वायरल, बोले- खुद को देखकर मैं हैरान रह गया

Kerala CM Satheesan: सीएम सतीशन ने वीडियो देखने के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि एआई ने उन्हें अभिनेता मोहनलाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से भी बेहतर डांसर बना दिया।
2 min read
Google source verification
Kerala CM Satheesan

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन। फोटो- आईएएनएस

VD Satheesan: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शनिवार को कहा कि केएसईबी कर्मचारियों के साथ डांस करते हुए अपना एआई से तैयार वीडियो देखकर वह हैरान रह गए। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि तकनीक ने उन्हें अभिनेता मोहनलाल और उनके दोस्त व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से भी बेहतर डांसर बना दिया। सतीशन केरल न्यायिक अकादमी और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

'तकनीक बहुत तेजी से आगे बढ़ी'

सेमिनार में फिल्म और संगीत के क्षेत्र में कॉपीराइट सुरक्षा और डिजिटल तकनीक से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए सतीशन ने कहा कि तकनीक बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मैंने वीडियो देखा और पाया कि मैं मोहनलाल और अपने दोस्त, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से बेहतर डांस कर रहा था। मैं हैरान रह गया। एआई से तैयार यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब केरल बिजली संकट और बिजली कटौती को लेकर सरकार की आलोचना का सामना कर रहा है।

अला बोलेलो गाने पर डांस करते दिखाया

वीडियो में सतीशन को केएसईबी कर्मचारियों के साथ ‘अला बोलेलो’ गाने पर डांस करते दिखाया गया है। यह गाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर 2’ के लिए अनिरुद्ध ने तैयार किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम के एक ऐसे पेज पर पोस्ट किया गया, जो मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए एआई से तैयार वीडियो साझा करता है। वीडियो बनाने वालों ने डिस्क्लेमर में कहा है कि इसका मकसद किसी का अपमान या बदनामी करना नहीं है। यह पूरी तरह मनोरंजन के लिए बनाया गया है।

1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

खबरों के मुताबिक, पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। हजारों लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। कई टिप्पणियों में बिजली की स्थिति को लेकर सरकार और केएसईबी की आलोचना की गई। केरल में बिजली संकट को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह के मजाकिया वीडियो सामने आ चुके हैं। इनमें ‘पूक्की कट’ और ‘इंदिरा कट’ जैसी फर्जी घोषणाओं के जरिए बिजली कटौती का मजाक उड़ाया गया था।

बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने दी सफाई

इस बीच, बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने कहा है कि बिजली संकट को केवल कुछ चीजें चालू या बंद करके हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसका कोई जादुई समाधान नहीं है। उनके मुताबिक, रात के समय बिजली की खपत में हुई भारी बढ़ोतरी भी मौजूदा संकट की एक वजह है।कॉपीराइट और डिजिटल तकनीक पर आयोजित सेमिनार में सतीशन की यह टिप्पणी एआई से तैयार सामग्री के बढ़ते इस्तेमाल का एक दिलचस्प उदाहरण बन गई।