राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रॉकेट बना अदाणी ग्रुप का स्टॉक, शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले

Adani Group stock: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अडाणी ग्रुप में लिस्टिड कंपनी के स्टॉक 2.2 फीसदी से 10 फीसदी तक चढ़ गए हैं।
2 min read
   Adani Group stock became a rocket  After the Supreme Court decision shareholders were in shock

Adani Hindenburg Case : अडानी-हिंडनबर्ग विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया है। शीर्ष कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए कोई एसआईटी या विशेषज्ञों का समूह बनाने से साफ इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सेबी को कानून के अनुसार अपनी जांच को एक निष्कर्ष तक ले जाना चाहिए।

इस मामले में जांच सेबी से हटाने की जरूरत नहीं है। 3 जजों की बेंच ने कहा कि सेबी की जांच उचित है और वह इस मामले की जांच के लिए सक्षम एजेंसी है। इस फैसले के बाद अडानी ग्रुप के सभी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। आज अडाणी ग्रुप में लिस्टिड कंपनी के स्टॉक 2.2 फीसदी से 10 फीसदी तक चढ़ गए हैं।




























































कंपनी/शेयरशेयर प्राइस (रुपये में)इतने चढ़े कंपनी के शेयर
अदाणी एंटरप्राइजेज3,002.302.38%
अदाणी पोर्ट्स1092.801.34%
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस1,158.159.01%
अदाणी पावर538.953.92%
अदाणी ग्रीन1,662.003.65%
अदाणी टोटल गैस1,073.107.21%
एसीसी2,285.550.80%
एनडीटीवी285.604.70%
अदाणी विल्मर381.404.04%
अंबुजा सीमेंट536.001.11%

जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

शीर्ष अदालत ने कहा कि संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) और हिंडनबर्ग रिसर्च जैसे तीसरे पक्ष के संगठनों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को "निर्णायक सबूत" नहीं माना जा सकता। बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मार्केट रेग्यूलेटर सेबी की जांच और एक्सपर्ट्स कमेटी पर उठाए जा रहे सवालों को नकारते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

तीन महीने के अंदर करवाए लंबित जांचें

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील पर कि अडानी समूह की कंपनियों के खिलाफ आरोपों से संबंधित 24 जांचों में से 22 को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है, पीठ ने बाजार नियामक को तीन महीने में लंबित दो जांचें पूरी करने के लिए कहा। पीठ में जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल थे।

सत्य की जीत हुई है : गौतम अडानी

अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने ट्वीट किया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। भारत की विकास गाथा में हमारा विनम्र योगदान जारी रहेगा।

Published on:
03 Jan 2024 02:36 pm
Also Read
View All
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: बागी गुट ने कोलकाता में TMC मुख्यालय पर किया कब्जा, ऋतब्रत बोले- ‘हम ही असली तृणमूल’

राम मंदिर दान मामला: RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले- ट्रस्ट के लिए कोई अपना-पराया नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

बेंगलुरु में SIR नियमों के उल्लंघन का आरोप, BJP नेता आर. अशोक ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी चेतन के चाचा का आया बयान, बोले- ‘कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा’, सिया के वायरल वीडियो पर भी बढ़ा विवाद

संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: दुनिया के 5 महाद्वीपों के लोग RSS देखने आते हैं, अपने युवाओं के लिए मांगते हैं ट्रेनिंग