राष्ट्रीय

मणिपुर टू मुंबई… भारत जोड़ों यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी भारत न्याय यात्रा, कांग्रेस अध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंडी

Bharat Nyay Yatra: भारत न्याय यात्रा की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर से करेंगे।  
2 min read
 After Bharat Jodo Yatra Congress will now take out Bharat Nyay Yatra


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से गदगद कांग्रेस अब भारत न्याय यात्रा निकालने की तैयारी में है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी। यात्रा के दौरान पार्टी करीब 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व कौन करेगा अभी यह तय नहीं है।

14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी यात्रा

कांग्रेस ने बताया कि भारत न्याय यात्रा, जो 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी इसकी कुल दूरी 6200 किमी होगा। इस यात्रा के दौरान का मुख्य उद्देश्य युवा, महिला, और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों से सीधे संपर्क स्थापित करना है, और उनकी सुनवाई करना है। राहुल गांधी, इस यात्रा में शामिल होकर लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। य यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी न्याय के मुद्दे पर जनमत के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास करेगी और राजनीतिक संदर्भ में जनमत की भावनाओं को समझने का कार्य किया जाएगा।

14 जनवरी से होगी यात्रा की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के इस भारत न्याय यात्रा की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर से करेंगे। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे या कोई ओर। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, भारत न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य 'घृणा, भय और कट्टरता' की राजनीति से लड़ना है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा लोगों की आकांक्षाओं की उपेक्षा और राजनीतिक केंद्रीकरण व अन्याय के खिलाफ लड़ना है।

राहुल गांधी ने निकाली था भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई ये यात्रा करीब 5 महीने चली और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जाकर समाप्त हुई। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों के नेता राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले थे। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

Published on:
27 Dec 2023 11:21 am