राष्ट्रीय

चंदन को मारने के बाद शूटरों ने लहराया पिस्टल, कौन है हत्याकांड की पटकथा रचने वाला शेरू सिंह?

चंदन मिश्रा की हत्याकांड के तार बंगाल के पुरुलिया से जुड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि चंदन की शेरू सिंह ने करवाई है। शेरू की चंदन से मुलाकात साल 2009 में आरा के बाल सुधार गृह में हुई थी।

3 min read
Jul 18, 2025
चंदन मिश्रा हत्याकांड

बक्सर के कुख्ताय अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या की पटकथा पटना से कोसो दूर बंगाल के पुरुलिया जेल में लिखी गई। कहा जा रहा है कि हत्या की साजिश रचने वाला चंदन मिश्रा (Chandan Mishra Muder Case) का बचपन का दोस्त और जरायम की दुनिया का जानी दुश्मन शेरू सिंह (Sheru Shingh) था। शेरू फिलहाल बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है।

शेरू की चंदन से मुलाकात साल 2009 में आरा के बाल सुधार गृह में हुई थी। शेरू ने किशोरावस्था में एक बस मालिक की हत्या कर दी थी, जबकि पुलिस ने एक विवाद के मामले में चंदन को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया था। दोनों की दोस्ती बच्चा जेल में हुई। कुछ दिनों बाद दोनों बच्चा जेल से फरार हो गए। इसके बाद जरायम की दुनिया में दोनों की जोड़ी ने सिक्का जमाया। शेरू और चंदन आरा व बक्सर के आसपास के इलाकों में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुलेआम हत्या की जिम्मेवारी लेते थे। इससे आरा , बक्सर व आसपास के इलाके में दोनों कुख्यात हो गए।

ये भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash: Boeing को बचाने के लिए कूदी अमेरिकी मीडिया, भारतीय एजेंसी AAIB ने दिया करारा जवाब

शेरू को मिली फांसी की सजा, चंदन को आजीवन कारावास

व्यवसायी राजेंद्र केसरी की हत्या में दोनों साथ जेल गए। शेरू को इस मामले में निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई, जबकि चंदन को आजीवन कारावास हुआ। इस दौरान शेरू ने चंदन को आर्थिक मदद देना बंद हो गया है। बाद में व्यवसायी मर्डर केस के मामले में शेरू की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया। साल 2012 में बक्सर कोर्ट में पेशी के दौरान शेरू दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर भाग गया, लेकिन चंदन रुका रहा। यहीं से दोनों की दोस्ती, दुश्मनी में बदल गई।

भागलपुर जेल में दोनों के बीच हुई थी मारपीट

शेरू को शक था कि चंदन मिश्रा उसके गैंग की जानकारी पुलिस को देता है। शेरू और चंदन के बीच इस मामले को लेकर भागलपुर सेंट्रल जेल में रहने के दौरान मारपीट भी हुई। शेरू ने अपने गैंग के दो बदमाशों के एनकाउंटर का आरोप भी चंदन पर लगाया। जब चंदन पेरोल पर बाहर आया तो शेरू सिंह का शक और ज्यादा गहरा गया। इसके बाद उसने चंदन को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।

हत्या के बाद शूटरों ने लहराया पिस्टल

गुरुवार को पटना के पारस अस्पताल में चंदन इलाज के लिए भर्ती हुआ। हत्याकांड में शामिल शूटर तौसीफ अस्पताल के हर कोने से वाकिफ था। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले वह कई बार अस्पताल आ चुका था। अस्पताल में गेट पास नहीं होने के चलते शूटर्स अस्पताल में दाखिल हुए। वह सीधे कमरा नंबर 209 में पहुंचे। जहां चंदन मिश्रा भर्ती था। शूटरों ने दरवाजा खोला और चंदन पर दनादन गोलियां बरसाने लगे। शूटरों ने चंदन को 9 गोलियां मारी। चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेखौफ बदमाश हथियार लहराते हुए अस्पताल से भागे।

पुलिस ने मेन शूटर तौसीफ बादशाह सहित अन्य आरोपियों की तस्वीरें और फुटेज जुटा ली हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि गैंगवार में चंदन को गोली मारी गई है।

2005 से पहले ऐसा होता था जी: तेजस्वी

बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ने के बाद राजद नेता तेजस्वी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा कि सरकारी अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को आईसीयू में घुसकर मारी गोलीबिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी?

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश शासन की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। मैं राज्यपाल से मिलकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करूंगा।अपराधियों को उनकी जाति के आधार पर मारा जा रहा है।

वहीं, अब इस मामले में पप्पू यादव को धमकी भी मिली है। सांसद पप्पू यादव को बदमाशों ने कॉल करके कहा कि वह इस मामले से दूर रहें।

ये भी पढ़ें

मानसून का कहर जारी: राजस्थान समेत 4 राज्यों में रेड अलर्ट, यहां स्कूल बंद, 18,19,20,21,22 और 23 जुलाई को भारी बारिश

Updated on:
18 Jul 2025 12:16 pm
Published on:
18 Jul 2025 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर