राष्ट्रीय

Agniveer Reservation: खुशखबरी! अग्निवीर को अर्धसैनिक बलों में मिलेगा इतना प्रतिशत आरक्षण, सरकार की तैयारी पूरी

Agniveer Reservation: पिछले काफी वक्त से अग्निवीर योजना में बदलाव होने की अटकलें चल रही थी। अब गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के हितों को ध्यान में रख कर बड़ा फैसला लिया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2024, 7:53 PM IST
Agniveer Reservation

Agniveer Reservation: देश की सुरक्षा में तैनात हजारों अग्निवीरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने अग्निवीरों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के मुताबिक, अब पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इसे तुरंत लागू करेगा। CISF ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि अग्निवीरों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं और विपक्षी दल उनके लिए समान सुविधाओं की मांग करते रहे हैं। गृह मंत्रालय के इस निर्णय से विपक्ष के हमलों को जवाब दिया जा सकेगा और हजारों अग्निवीरों को लाभ मिलेगा।

CISF की तैयारी पूरी

जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब पूर्व अग्निवीरों को देश के अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सीआईएसएफ ने इस आरक्षण को जल्द ही लागू करने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले से हजारों ऐसे युवा लाभान्वित होंगे जिन्होंने अग्निवीर के रूप में सेवा की है।

क्या है अग्निपथ योजना ( What is Agniveer Scheme)

14 जून 2022 को अग्निपथ योजना 17.5 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना शुरू के दिनों से हीं विवादों में रही है, और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाना बनाते रहे हैं। सभी विपक्षी पार्टियां अग्निवीरों को सामान्य जवानों के समान सुविधाएं देने की मांग लंबे अरसे से करती आ रही है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को प्रशिक्षण अवधि सहित चार साल की सेवा के लिए भारतीय सेना, वायु सेना, और नौसेना में शामिल किया जाता है। चार साल बाद, 25 प्रतिशत अग्निवीर स्थायी रूप से भारतीय सेना में भर्ती किए जाते हैं।

Updated on:
11 Jul 2024, 7:53 PM IST
Published on: