राष्ट्रीय

Air India Flight : 36 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन का ऑयल तेजी से गिरा, एयर इंडिया की फ्लाइट कोच्चि लौटी

Air India Flight: कोच्चि से अबूधाबी जा रही Air India Express की फ्लाइट IX 415 में 36 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन नंबर-1 का ऑयल तेजी से कम होने लगा। ऑयल प्रेशर रेड जोन में पहुंचने पर पायलटों ने इंजन बंद कर दिया और विमान को वापस कोच्चि लाकर सुरक्षित लैंडिंग कराई।
2 min read
Sep 07, 2026
Air India Express
Air India Express (File Photo-ANI/AirIndiaX)

Air India Flight : कोच्चि। अबूधाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को सोमवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते वापस कोच्चि लौटना पड़ा। विमान के इंजन नंबर-1 में ऑयल की मात्रा तेजी से कम होने के बाद पायलटों ने अबूधाबी जाने का फैसला रद्द कर दिया। बाद में इंजन का ऑयल प्रेशर खतरनाक स्तर यानी रेड जोन में पहुंचने पर चालक दल ने इंजन को बंद कर दिया। विमान ने कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। यह घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 में हुई, जो कोच्चि से अबूधाबी के लिए रवाना हुई थी।

36 हजार फीट पर आई परेशानी

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान पायलट और को-पायलट ने इंजन नंबर-1 में ऑयल की मात्रा तेजी से घटती देखी। चालक दल ने स्थिति का आकलन करने के लिए FORDEC प्रक्रिया अपनाई। ऑयल की मात्रा लगातार कम होती रही तो पायलटों ने अबूधाबी की उड़ान जारी रखने के बजाय विमान को वापस कोच्चि लाने का फैसला किया। कमांडर ने हाई फ्रीक्वेंसी के जरिए मुंबई रेडियो से संपर्क कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान के कोच्चि लौटने की जानकारी दी।

ऑयल प्रेशर रेड जोन में पहुंचा

वापसी के दौरान दोनों पायलट लगातार इंजन के पैरामीटर पर नजर बनाए रहे और संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारी करते रहे। करीब 45 मिनट बाद इंजन नंबर-1 का ऑयल प्रेशर अस्थिर होने लगा और कॉकपिट के गेज में रेड जोन में पहुंच गया। इसके बाद चालक दल ने नॉन-नॉर्मल चेकलिस्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इंजन नंबर-1 को बंद कर दिया। विमान को एक इंजन पर कोच्चि वापस लाना पायलटों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति थी।

ओवरवेट लैंडिंग, पायलटों ने संभाली स्थिति

विमान में ईंधन और अन्य परिस्थितियों के कारण उसे ओवरवेट स्थिति में एक इंजन के सहारे लैंडिंग करनी पड़ी। यह पायलटों के लिए अधिक कार्यभार और जोखिम वाला ऑपरेशन माना जाता है। चालक दल ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए विमान को सुरक्षित कोच्चि में उतार लिया।

लगातार सामने आ रही तकनीकी घटनाएं

भारतीय एयरलाइंस में तकनीकी खराबी के कारण उड़ानों के डायवर्ट या वापस लौटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हाल ही में एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान से जुड़े हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है। उस मामले में जांच टीम की मौजूदगी में एयरबस के तकनीकी विशेषज्ञों ने संबंधित विमान का तीन दिनों तक निरीक्षण किया था। इसके बाद हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़े कंपोनेंट और हाइड्रोलिक सैंपल आगे की जांच के लिए लिए गए थे।

Updated on:
07 Sept 2026 12:31 pm
Published on:
07 Sept 2026 12:26 pm
Also Read
View All
डीयू के कॉलेजों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सत्य निकेतन हादसे से बेघर छात्रों को दी पनाह, रहने-खाने का सहारा

तमिलनाडु में मंत्री के नाम पर रजिस्टर्ड अर्टिगा की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi Building Collapse Eyewitness: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में फंसे लोगों को बचाने दौड़े स्थानीय लोग; चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

तमिलनाडु विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर हंगामा, सीएम विजय बोले- अपराधी चाहे किसी भी दल का हो, कार्रवाई होगी

सना का खौफनाक मजाक सच हो गया, दोस्तों से कहा था- बिल्डिंग गिर जाएगी, फिर आंखों के सामने ढह गई