राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक कंपन और तेज शोर, 6 घंटे बाद बीच रास्ते में इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा। लगभग 6 घंटे उड़ान के बाद विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 300 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

2 min read
Mar 17, 2026
Air India(Image-ANI)

Air India Flight News: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बीच रास्ते में ही अपना मार्ग बदलना पड़ा। विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर उसे आयरलैंड के शैनन शहर की ओर मोड़ दिया। बाद में विमान ने वहां सुरक्षित रूप से इमरजेंसी लैंडिंग की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 15 मार्च को न्यूयॉर्क के जॉन एफ. केनेडी (JFK) एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान को लगभग छह घंटे हो चुके थे कि अचानक विमान में कंपन और असामान्य आवाज महसूस होने लगी। ऐसी स्थिति में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को नजदीकी सुरक्षित हवाई अड्डे की ओर मोड़ने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में फिर फेल हो गया विपक्ष, पांचों सीट NDA के खाते में, जानिये हरियाणा और ओडिशा का हाल

Air India Flight News: जान लें डिटेल्स


एयरलाइन के अनुसार विमान स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। विमान में लगभग 300 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने शाम को जारी बयान में बताया कि विमान को केवल एहतियात के तौर पर डायवर्ट किया गया था। कंपनी के मुताबिक, “हमारे सुरक्षा मानकों के अनुसार विमान की पूरी तकनीकी जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है।” एयरलाइन ने इस घटना से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है और कहा है कि कंपनी यात्रियों को जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।

हल्का कंपन और तेज आवाज महसूस हुई थी


रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों को उड़ान के दौरान हल्का कंपन और तेज आवाज महसूस हुई थी। इसी वजह से पायलट ने जोखिम लेने के बजाय विमान को आयरलैंड की ओर मोड़ दिया। यह विमान एयर इंडिया के बेड़े में अप्रैल 2024 में शामिल किया गया था और अपेक्षाकृत नया माना जाता है। फिलहाल शैनन एयरपोर्ट पर एक्सपर्ट की टीम विमान की तकनीकी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा कि यही विमान आगे उड़ान भरेगा या यात्रियों को किसी दूसरे विमान से दिल्ली भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें

व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स को ब्रेस्ट कैंसर, Donald Trump ने कही ये बात

Published on:
17 Mar 2026 01:54 am
Also Read
View All

अगली खबर