राष्ट्रीय

Mahakumbh: महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, संगम में स्नान के बाद बोले मैंने…

Mahakumbh 2025: अखिलेश यादव ने महाकुंभ पहुँचकर और संगम में स्नान किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2025, 4:01 PM IST
Feature image

Mahakumbh: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्वमुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हरिद्वार के बाद अब प्रयागराज पहुंचे। अखिलेश यादव ने संगम में डुबकी लगाई। बता दें कि रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव एयरपोर्ट से सीधे मेला क्षेत्र पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव स्नान करने के बाद समाजवादी पार्टी के शिविर में भी जा सकते हैं। इसके अलावा वह कई संत महात्‍माओं के पंडाल में भी जा सकते हैं। कई पहले से अखिलेश यादव के महाकुम्भ में जाने की बात चर्चा में थी उसके बाद रविवार को महाकुंभ पहुंचकर उन्होंने सभी हैरान कर दिया।

मकर संक्रांति पर गंगा स्‍नान

बता दें कि अखिलेश यादव ने इसके पहले मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्‍नान किया था। वह वहां निजी दौरे पर गए थे। दौरे के बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पर अपनी तस्‍वीरें साझा करते हुए लिखा था- 'मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आशीर्वाद।'

चर्चा में था महाकुंभ में जाना

अखिलेश यादव के संगम स्न्नान को लेकर कई दिनों से चर्चाएं हो रही थी। गणतंत्र दिवस की सुबह अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे। संगम तट पर पहुंचकर सपा प्रमुख ने पवित्र स्नान किया।

क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया की उन्होंने 11 डूबकी लगाई हैं। आपको बता दें कि अखिलेश यादव के साथ सपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Updated on:
29 Jan 2025, 4:01 PM IST
Published on: