राष्ट्रीय

50 साल से जल रही ‘अमर जवान ज्योति’ आज से इंडिया गेट पर नहीं, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलेगी

देश में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। शुक्रवार को अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti flame) का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ज्योति (National War Memorial) में विलय हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2022, 9:06 AM IST
Amar Jawan Jyoti flame to be merged with National War Memorial
Amar Jawan Jyoti flame:

देश में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। खबर है कि शुक्रवार को अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti flame) का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ज्योति (National War Memorial) में विलय हो जाएगा। गुरुवार को भारतीय सेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को बुझा दिया जाएगा और उसे शुक्रवार को एक समारोह में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिला दिया जाएगा।’ अधिकारियों ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे, जो दोनों स्मारकों के लौ को मिलाएंगे।

आपको बता दें कि 1914-1921 के बीच अपनी जान गवाने वाले भारतीय सैनिकों की याद में ही इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाया गया था। वहीं, अमर जवान ज्योति को 1970 के दशक में पाकिस्तान पर भारत की भारी जीत के बाद स्मारक संरचना में शामिल किया गया था, जिसमें दुश्मन देश के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

लंबे इंतजार के बाद नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इंडिया गेट परिसर में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाया गया था और 2019 में इसका उद्घाटन किया गया था। युद्ध स्मारक में भवन निर्माण के बाद, सभी सैन्य औपचारिक कार्यक्रमों को इसमें स्थानांतरित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें-असम मेघालय सीमा विवाद, गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा विवाद को लेकर की बड़ी बैठक

National War Memorial पर लिखा है भारत के वीरों का नाम:
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में उन सभी भारतीय रक्षा कर्मियों के नाम हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के साथ 1947-48 के युद्ध से लेकर चीनी सैनिकों के साथ गालवान घाटी संघर्ष तक विभिन्न अभियानों में अपनी जान की बाजी लगाई है। स्मारक की दीवारों पर आतंकवाद विरोधी अभियानों में जान गंवाने वाले सैनिकों के नाम भी शामिल हैं।

देर से शुरू होगी इस साल की गणतंत्र दिवस परेड:
बता दें कि 26 जनवरी 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा और इस बार गणतंत्र दिवस की परेड निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से शुरू होगी। पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जिसके बाद परेड शुरू की जाएगी।कोरोना प्रोटोकॉल और श्रृद्धांजलि सभा की वजह से गणतंत्र दिवस परेड में देरी होगी। हर साल 26 जनवरी को सुबह ठीक 10 बजे राजपथ पर शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार परेड 10:30 बजे शुरू होगी। यह परेड 8 किलोमीटर की होगी।

यह भी पढ़ें-घर खरीदारों को बड़ा झटका, साल 2022 में 30% बढ़ेंगे मकान-फ्लैट के दाम, जानिए क्या है वजह

Updated on:
21 Jan 2022, 9:06 AM IST
Published on: